अनिल कुमार/बोकारो : राज्य सरकार की नियोजन नीति के खिलाफ आंदोलन के दूसरे दिन रविवार को भी छात्र सड़कों पर उतरे. आंदोलनकारी छात्रों ने शहर में 60-40 की नियोजन नीति के विरोध में सड़क पर टायर जलाकर आवागमन बाधित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति एवं संयुक्त झारखंड स्टूडेंट यूनियन की ओर से आहूत दो दिवसीय झारखंड बंद के तहत यहां आंदोलनकारी छात्रों ने चास जोधाडीह मोड़ चौक में राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया. छात्रों ने सड़क पर जगह-जगह टायर जलाकर रख दिये जिसके कारण उधर से गाड़ियों का आवागमन रुक गया.(नीचे भी पढ़ें)
देखते ही देखते सड़क पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं. छात्रों का आरोप था कि सरकार दूसरे प्रदेश के लोगों को लाभ दिलाने के लिए यह नीति लाई है. सिर्फ यहां के छात्रों को छलने का काम किया जा रहा है, जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे क्योंकि यह झारखंड से युवाओं के साथ अन्याय है.



