अनिल कुमार/बोकारो : बोकारो के चास स्थित बाल सुधार गृह से कल शाम दो बाल कैदी फरार हो गए. दोनों बाल कैदी कर्मियों और सुरक्षा गार्डों की लापरवाही का फायदा उठाते हुए टेबल लगाकर सुधार गृह की दीवार फांद कर बाहर निकले एवं फरार हो गये. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि चाईबासा बाल सुधार गृह में मात्र दो ही बाल कैदी थे, जिन्हें शुक्रवार को दुग्दा थाना से यहां भेजा गया था. दोनों बाल कैदी इचाक थाना क्षेत्र के बंधुआ गांव के रहने वाले हैं. इस मामले में बाल सुधार गृह के शारीरिक अनुवेसक बालमुकुंद प्रजापति ने बताया कि घटना कल शाम के वक्त घटी, क्योंकि इससे पूर्व एक भी बाल कैदी सुधार गृह में नहीं था. इसके चलते सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्ड और सुधार गृह में तैनात कर्मी थोड़े से रिलैक्स्ड मूड में थे. इसी का फायदा इन बाल कैदियों ने उठाया. मामले को लेकर पिंड्राजोरा थाने में एफआइआर दर्ज कराया गया है. मामले की जांच भी की जा रही है. जिनकी लापरवाही से बाल कैदी फरार हुए हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. बताते चलें कि इस बाल सुधार गृह में 8 कर्मी और 5 सुरक्षा गार्ड तैनात हैं जिनके जिम्मे यह बाल सुधार गृह है. बावजूद इसके 2 बाल कैदियों को संभाल कर नहीं रख पाना कई सवाल खड़े कर रहा है.



