बोकारो : बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के वनभोज स्थल पर एक जला हुआ साथ में खून से सना कपड़ा देख सुबह घूमने आये लोग डर गए और तुरत पुलिस को इसकी सूचना दी. (नीचे भी पढ़ें)
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पुलिस को घटना स्थल से खून से सनी उजली शर्ट, शराब की खाली बोतलें, किसी केस से जुड़े कागजात भी बरामद हुए. इस संबंध में सिटी थाना के दरोगा पवन कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर मोटरसाइकिल जली अवस्था में एवं शराब की खाली बोतलें एवं खून से सनी शर्ट आदि बरामद हुए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि शर्ट पर चाकू के निशान हैं. साक्ष्य किसी अनहोनी घटना की ओर इंगित कर रहे हैं. सभी सामानों की जांच कराई जाएगी, किन्तु किसी ने इस संबंध में अबतक पुलिस को सूचना नहीं दी है. मामले की जांच की जा रही है.




