अनिल कुमार, बोकारो : बोकारो थर्मल में एक नाबालिग लड़की की जरा सी लापरवाही का खामियाजा जीवन पर आन पड़ी है. दरअसल, 17 साल की मुस्कान नाम की लड़की अपने घर में झाड़ू लगा रही थी, इस दरम्यान पास में सूखे पत्ते में आग लगी हुई थी. अचानक, आग उसके कपड़े में पकड़ ली. जिसके चलते, वह बेहद बुरी तरह झुलस गयी. (नीचे भी पढ़ें)
आनन-फानन में उसे करगली अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बोकारो के बीजीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया. मुस्कान के पिता सीसीएलकर्मी हैं. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घायल नाबालिग लड़की का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल में चल रहा है.





