उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले को लेकर बोकारो पहुंची उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम ने अमन राज नाम के युवक की तलाश कर रही है, जिसने अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद फेसबुक के माध्यम से मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की थी. पुलिस टीम ने आज पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र के चास कॉलेज पहुंची, जहां अमन राज के डॉक्युमेंट की तलाश की. (नीचे भी पढ़ें)
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमन राज के द्वारा एक फेसबुक अकाउंट बनाया गया था, जिसमें पढ़ाई करने का जिक्र चास कॉलेज चास से और डीएवी राजकमल धनबाद था. इस कारण पुलिस कार्यालय में बैठकर वैसे सभी अमन नाम के युवकों के कागजात को खंगालने का काम कर रही है. पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है.



