
जमशेदपुर : झारखंड चंद्रवंशी सभा जमशेदपुर की ओर से रविवार को श्री जरासंध महाराज की जयंती मनाई गई. इस असर पर मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने श्री जरासंध महाराज की प्रतिमा का उद्घाटन कियाl विधायक श्री राय ने अपने शब्दों से चंद्रवंशी समाज के सदस्यों को एक नई दिशा एवं ऊर्जा प्रदान की। उनके द्वारा चंद्रवंशी समाज के चंद्रवंशी भवन के ऊपरी तल्ला के निर्माण के संबंध में बढ़े हुए कार्य के संबंध में बताया गया, जिसे सुन चंद्रवंशी समाज के लोग काफी खुश हुए। साथ ही समाज को नई दिशा देने का भी उन्होंने मार्ग प्रशस्त किया। (नीचे भी पढ़ें)

समारोह में चंद्रवंशी समाज से आए फ़िल्म सुपर थर्टी के निर्देशक आनंद कुमार ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर समाज के लिए उपस्थित हुए। श्री जरासंध महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चंद्रवंशी समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक किया एवं शिक्षा अपने बच्चों बच्चियों को गहन रूप से देने की सलाह दी। कार्यक्रम में झारखंड चंद्रवंशी सभा के अध्यक्ष संतोष कुमार चंद्रवंशी, सचिव राज कुमार चंद्रवंशी, संगठन मंत्री आनंद प्रसाद, उपाध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद, सुनील कुमार सिंह, शिवपूजन सिंह, सदस्य अजीत सिंह चंद्रवंशी, ऋषिकेश सिंह, अवधेश कुमार भारती, राजेश चंद्रवंशी, विश्वनाथ सिंह, रामजी महतो, आशीष कुमार वर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, अनिल कुमार, मदन कुमार, भुनेश्वर प्रसाद तथा चंद्रवंशी समाज के सभी गणमान्य सदस्य एवं आजीवन सदस्यों की सराहनीय भूमिका रहीl




