
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई और दुमका से झामुमो विधायक बसंत सोरेन ने अपनी पत्नी से तलाक लेने की अर्जी रांची के फैमिली कोर्ट में लगायी है. इस अर्जी में हेमलता सोरेन पर कई सारे गंभीर आरोप लगाये है. बसंत सोरेन ने अपनी पत्नी के खिलाफ दायर अर्जी में प्रिंसिपल जज की अदालत में याचिका दाखिल कर कहा है कि उनकी पत्नी हेमलता सोरेन उनके साथ क्रूर व्यवहार करती है. पत्नी हमेशा क्रूर व्यवहार करती है, जिस कारण वह उससे अलग होना चाहते है और तलाक लेना चाहते है. हालात खराब है और वे अलग रहना चाहते है, अब एक साथ रहना संभव नहीं है. बसंत सोरेन ने अदालत में वाद संख्या 175/2022 दायर कर शपथ पत्र भी दाखिल किया है. इस मामले की अब सुनवाई 14 मार्च 2022 को अदालत में होगी. बसंत सोरेन कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे. इस पर अदालत में वे अपना पक्ष रखेंगे. इस पर अदालत में पहले बहस होगी, जिसके बाद तलाक की अर्जी को स्वीकार किया जाना है या नहीं, उस पर फैसला होगा. बसंत सोरेन हेमंत सोरेन के छोटे भाई है और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के छोटे पुत्र हैं. 1980 को जन्में बसंत सोरेन वर्तमान में दुमका से विधायक भी है. 2020 में ही वे चुनाव जीतकर विधायक बने है. हेमलता सोरेन उनकी पत्नी है, लेकिन उन्होंने अब तक कोई जानकारी साझा नहीं की है और ना ही अपना पक्ष रखा है.





