
जमशेदपुर : पांच में से चार राज्यों में भाजपा की जीत के साथ ही भाजपाइयों में जबरदस्त जोश है. जमशेदपुर भाजपा में खुशी की लहर है. इसको लेकर विभिन्न इलाकों में भाजपा की ओर से कई स्थानों से विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया.
चार राज्य में जीत की खुशी में भाजपा ने एग्रिको में बांटे जनता के बीच लड्डू
भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सह वरिष्ठ भाजपा नेता आसिफ रिजवान खान एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के भतीजे वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश साहु द्वारा भाजपा के चार राज्यों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने की खुशी में एग्रिको भाजपा के निजी कार्यालय से लड्डू का वितरण किया गया. इस मौके पर आसिफ रिजवान खान ने कहा कि 2022 तो केवल ट्रेलर था. 2024 में 400 + सीटे जीतकर नया इतिहास बनाएंगे. इस मौके पर कमलेश साहू ने कहा कि यह रिकॉर्ड जीत बताता है कि भाजपा और नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है. इन लोगों ने वहां से गुजरने वाले लोगों के बीच लड्डू वितरित किया और खुशियां मनायी. (नीचे देखे पूरी खबर)

यूपी समेत चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने मनाया विजयोत्सव, केसरिया होली मनाकर साझा की खुशियां।
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ की सरकार बन रही है. यूपी, उत्तराखंड, गोवा एवं मणिपुर में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में जमशेदपुर शहर के हजारों कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय में जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया. संगीत के तेज धुन और जय श्री राम के ओजस्वी नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं शानदार आतिशबाजी कर खुशियां मनाई. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर खड़े होकर नारे लगाए. इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि यूपी समेत चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत साबित करती है कि जनता का भाजपा की नीति और नियत के प्रति विश्वास गहरा हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा सरकार ने अंत्योदय के सपने को साकार करने का ईमानदारी से कार्य किया है, जिसका परिणाम है यूपी जैसे बड़े राज्य और गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर में पार्टी ने जबरदस्त वापसी की है. (नीचे देखे पूरी खबर)

कहा कि यह जीत भाजपा के प्रति आमजनों के बढ़ते विश्वास और विकास कार्यों की जीत है. उन्होंने शानदार जीत पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई दी. इस अवसर पर भाजपा झारखंड प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, बिनोद सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, राजन सिंह, भरत सिंह, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, प्रेम झा, बिनोद सिंह, कौस्तव रॉय समेत मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो समेत मोर्चा अध्यक्ष अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, ज्योति अधिकारी, मुचिराम बाउरी, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार एवं बिनोदानंद सिरका, हरिकिशोर तिवारी, अभिमन्यु सिंह समेत हजारों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. (नीचे देखे पूरी खबर)

अभय सिंह के साकची कार्यालय से विशाल जुलूस निकला
भाजपा के वरिष्ठ नेता और धनबाद के भाजपा प्रभारी अभय सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने विजय जुलूस निकाला. साकची स्थित उनके कार्यालय से यह जुलूस निकला, जिसमें भारत माता की जय का उद्घोष हो रहा था. बीजेपी जिंदाबाद नरेंद्र मोदी जिंदाबाद योगी आदित्यनाथ देव जिंदाबाद का नारा लगाते हुए साकची बसंत टॉकीज रोड होते हुए पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए साकची गोलचक्कर में पहुंचकर सबों के बीच लड्डू का वितरण किया गया. लड्डू वितरण करने के पश्चात सभी लोग पार्टी कार्यालय में जाकर एक दूसरे से गले मिले एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाकर विजय होने की प्रसन्नता जाहिर की. पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने कहा कि अब भारत की राजनीति हिंदुत्व पर चलेगा. हिंदुत्व एकता को जो व्यक्ति भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, प्रचंड हिंदुत्व उसके विरोध में एक होकर करके चट्टानी एकता के साथ खड़े रहेंगे. इसी के साथ आज की जीत लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं जिन्होंने बलिदान दिया है, त्याग दिया है, उनकी यह प्रचंड जीत है और जो अलगाववादी शक्ति किसान आंदोलन के बहाने भारत की एकता अखंडता समरसता को प्रभावित करने वाले लोगों की कलई खुल गई और देश की जनता ने उसे नकार दिया है. अब झारखंड का भी भविष्य भारतीय जनता पार्टी के हाथों पर आने की तैयारी है. बहुत ही जल्दी भाजपा की सरकार झारखंड में भी देखने को मिलेगी यह भ्रष्टाचारी सरकार अब बहुत जल्दी जाने वाली है और नई सरकार आने वाली है.




