रांची: शुक्रवार देर शाम अखिल भारतीय कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा रांची पहुंचे. जहां प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. रांची पहुंचने के पश्चात वह टैंक रोड़ स्थित ली लैक सरोवर पोर्टिको होटल पहुंचे, जहां रांची जिला के केकेसी कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की. (नीचे भी पढ़े)
संजय गाबा शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय के साथ सरायकेला – खरसावां एवं पूर्वी सिंहभूम जिला का दौरा करेंगे एवं जिला कमेटी व केकेसी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे. उन्हें आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में मजदूर वर्ग को कांग्रेस के पक्ष में एकजुट करने के लिए टिप्स देंगे. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के दौरे के मद्देनजर कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है. वे जिलाध्यक्षों से अब तक किए गए कामों की रिपोर्ट भी लेंगे. साथ ही भविष्य में संगठन की योजनाओं पर भी चर्चा करेंगे.



