रांची : कांग्रेस में एक बार फिर से अपने प्रत्याशियों की नई सूची जारी की है. इसके तहत झारखंड के तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है. लोहरदगा सीट पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे सुखदेव भगत को प्रत्याशी बनाया गया है. इसी तरह भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए जयप्रकाश पटेल को हजारीबाग सीट से प्रत्याशी बनाया गया है. खूंटी लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के खिलाफ कालीचरण मुंडा को टिकट दिया गया है. कल 14 प्रत्याशियों की पूरे देश भर में घोषणा की गई है जिसमें झारखंड के तीन प्रत्याशी के नाम अभी घोषित किए गए हैं. बाकी बचे प्रत्याशियों की घोषणा बाद में की जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
दूसरी ओर मध्य प्रदेश के गुना संसदीय सीट से राव यादवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है. इसी तरह मध्य प्रदेश के दामोह से तलवार सिंह लोधी मध्य प्रदेश के विदिशा से प्रताप भानु शर्मा को टिकट दिया गया है. तेलंगाना के आदिलाबाद से डॉक्टर सुगन कुमारी चलीमाला, तेलंगाना के निजामाबाद से टाटीपार्थी जीवन रेड्डी, तेलंगाना के मेंढक से नीलम मधु, तेलंगाना के बांगर से चमल किरण कुमार रेड्डी को टिकट दिया गया है. इसी तरह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से डोली शर्मा, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से शिवराम वाल्मीकि, उत्तर प्रदेश के सीतापुर से नकुल दुबे और उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से वीरेंद्र चौधरी को टिकट दिया गया है.




