रांची : झारखंड में लोकसभा चुनाव के गर्माते माहौल के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो से मुलाकात की. इन लोगों के बीच रांची के कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान लोकसभा चुनाव में एनडीए की राज्य के सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत चर्चा की गयी. वैसे आजसू के कोटे की एक गिरीडीह सीट के लिए जल्द प्रत्याशी घोषित करने की बात कहीं है. गिरीडीह से वर्तमान में आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी सांसद है. उनको फिर से टिकट दिया जा सकता है. इस मुलााकात के बाद सुदेश महतो ने कहा कि लोकसभा चुनाव होना है. (नीचे भी पढ़ें)

घटक दल होने के नाते 14 लोकसभा सीट में एनडीए की जीत सुनिश्चित कराने का प्रयास होगा. उन्होंने कहा कि बड़ी जीत दिलाना ही मकसद है. 12 सीट भाजपा के पास है और बचे हुई दो सीटों पर भी भाजपा जीतेगी, यह तय मान लिया जाये. सुदेश महतो ने कहा कि आजसू अपने प्रत्याशी की घोषणा जल्द कर देगा. 29 मार्च शुक्रवार को संसदीय बोर्ड की बैठक होगी, जिसमें प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया जायेगा. दूसरी ओर, संसदीय बोर्ड का फिर से गठन किया गया है. इसमें सुदेश महतो, चंद्रप्रकाश चौधरी, रामचंद्र सहिस, डोमन सिंह मुंडा, संजय बसु मल्लिक, मुकुंद चंद्र मेहता, लंबोदर महतो, देवशरण रजक, कुशवाहा शिवपूजन मेहता, अकील अख्तर, हसन अंसारी, स्वपन सिंहदेव, राधेश्याम गोस्वामी और राजेंद्र मेहता शामिल है. यह संसदीय कमेटी शुक्रवार को तय करेगा कि प्रत्याशी कौन होगा.



