चाकुलिया: सोमवार को विधानसभा में विधायक समीर मोहंती ने पूर्वी सिंहभूम जिले में कार्यरत कर्मचारियों के चिकित्सा अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया. उन्होंने बताया कि निजी कंपनियों और फैक्ट्रियों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके वेतन से अंशदान लिया जाता है, लेकिन जिले में एक भी ईएसआई अस्पताल नहीं होने के कारण ये कर्मचारी आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं. इसके मद्देनजर, विधायक ने सरकार से घाटशिला अनुमंडल में ईएसआई अस्पताल की स्थापना की मांग की है, ताकि इन कर्मचारियों को समय पर और उचित चिकित्सा सुविधा मिल सके.




