रांची: प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने आईएएस छवि रंजन से करीब 9-10 घंटों तक जमीन से जुड़े हुए मामले में पूछताछ की. सोमवार को करीब 10.30 बजे छवि रंजन ईडी कार्यालय पहुंचे, जिसके बाद उनसे पूछताछ शुरू की गयी. ईडी की तीसरी समन जारी होने के बाद सोमवार को ईडी आफिस पहुंचे. इस दौरान छवि रंजन से ईडी के अधिकारियों ने रांची में सेना की जमीन घोटाले मामले में कई सवाल पूछे. ईडी ने पूछा कि किस परिस्थिति में विवादित जमीन मामले में रजिस्ट्री का आदेश दिया था.(नीचे भी पढ़े)

ईडी ने रांची में सेना के कब्जे वाली बरियातू की 4.55 एकड़ जमीन व सदर थाना क्षेत्र में चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन की खरीद बिक्री मामले में भी पूछताछ की. ईडी ने दोनों ही मामले में विवादित जमीन की बड़ी जालसाजी पकड़ी है. मूल दस्तावेज में छेड़छाड़ से लेकर गलत दस्तावेज पर रजिस्ट्री का मामला भी उजागर किया है.




