• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, June 17, 2026
38 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-education-culture-virtual-meeting : शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की वर्चुअल बैठक आयोजित, संयोजक ने कहा-अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 14 फरवरी से 28 फरवरी तक मनायी जाए

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास झारखंड प्रांत की प्रांतीय बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के क्षेत्र संयोजक सह बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सदस्य डॉ विजय कांत दास ने राष्ट्रीय बैठक में लिए गए निर्णयों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन समिति के द्वारा इसे लागू कराने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों को अपने स्तर से एक रोडमैप भी देना होगा। उन्होंने राज्य में अखिल भारतीय प्रवास के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आगामी दिनों में अशोक करेल का झारखंड के तीन जगहों पर प्रवास होगा। इसी तरह क्षेत्र स्तर एवं प्रांत स्तर पर भी प्रवास की चर्चा की गई। न्यास के प्रांत संयोजक अमरकांत झा ने आगामी कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को 14 फरवरी से 28 फरवरी तक मनाये जाने एवं शैक्षिक कार्यशाला को मार्च में तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन समिति की बैठक को आयोजित किए जाने की बात कही। (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

उन्होंने ज्ञानोत्सव कार्यक्रम, भारतीय ज्ञान परंपरा संगोष्ठी, अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस ,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, चरित्र निर्माण एवं समग्र व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम की योजना पर चर्चा की। राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विचार व्यक्त करते हुए न्यास के प्रान्त पालक अधिकारी तथा एनआईटी जमशेदपुर के प्रोफेसर डॉ रंजीत प्रसाद ने प्राथमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा पर कार्यशाला आयोजित किए जाने की बात कही तथा उन्होंने अंग्रेजी मानसिकता से मुक्ति के प्रयास के हेतु एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के लिए कार्यशाला आयोजित करने की अपनी मंशा जाहिर की। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान पर चर्चा करते हुए प्रांत के सह संयोजक एवं सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर विजय कुमार सिंह ने क्रियान्वयन समिति के द्वारा अभी तक किए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। आगे उन्होंने राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल के साथ महामहिम राज्यपाल से मिलकर एक ज्ञापन देने की बात कही। (नीचे भी पढ़ें)

बैठक की शुरुआत तीन बार ओम ध्वनि एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ की गई। बैठक में अतिथियों का परिचय शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास झारखण्ड के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. भारद्वाज शुक्ला ने कराया तथा प्रस्तावना सह राष्ट्रीय बैठक इन्दौर का वृत्त प्रतिवेदन प्रांत संयोजक महेंद्र कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण शिक्षा प्रमुख डॉ कविता परमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक शिक्षा प्रमुख सह आदित्य प्रकाश जालान बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामकेश पाण्डेय ने प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन समिति एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान के सदस्य सह झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफ़ेसर प्रदीप कुमार मिश्रा को एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति बनाए जाने पर सामुहिक रूप से बधाई दी गई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कल्याण मंत्र के साथ बैठक का समापन किया गया। बैठक में प्रान्त अध्यक्ष डॉ अखोरी गोपाल सहाय, झारखंड अधिविध परिषद के पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर एम के सिंह, राय विवि के कुलसचिव डॉ पीयूष रंजन, दयाल कुमार ईस्वर, डॉ बालेश्वर नाथ पाठक, डॉ ललिता राणा, डॉ आर के पाण्डेय, डॉ मृदुला सिन्हा, प्रो सुबोध कुमार झा, मार्कण्डेय पाण्डेय विजयानंद दास, सुरेश चन्द्र पांडेय, डॉ कविता परमार, शिव प्रकाश शर्मा, मंजू सिंह आदि शामिल थे।

Developer

Developer

Related Posts

West singhbhum court : जराइकेला में हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास, 10 हजार रुपये का जुर्माना भी
खबर

West singhbhum court : जराइकेला में हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास, 10 हजार रुपये का जुर्माना भी

June 17, 2026
West singhbhum police success – चक्रधरपुर में 1.46 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल बरामद
खबर

West singhbhum police success – चक्रधरपुर में 1.46 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल बरामद

June 17, 2026
West singhbhum police action – जगन्नाथपुर जंगल से बरामद शव की हुई पहचान, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
खबर

West singhbhum police action – जगन्नाथपुर जंगल से बरामद शव की हुई पहचान, हत्या का आरोपी गिरफ्तार

June 17, 2026
Next Post

jamshedpur-film-maker-summit : प्रथम फिल्म मेकर समिट में शामिल हुए शहर के तमाम प्रोड्यूसर व डायरेक्टर, एसोसिएशन ने कहा-सरकार फिल्म मेकर्स व कलाकारों पर ध्यान दें

jamshedpur-mgm-neglegency-protest : मृतिका के परिजनों ने डॉक्टर की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर साकची थाना के बाहर किया धरना प्रदर्शन

jamshedpur-bjp-sc-morcha-जमशेदपुर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने बाबा साहेब अंबेडकर चौक पर दिया धरना, काला बिल्ला लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

West singhbhum court : जराइकेला में हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास, 10 हजार रुपये का जुर्माना भी

West singhbhum police success – चक्रधरपुर में 1.46 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल बरामद

West singhbhum police action – जगन्नाथपुर जंगल से बरामद शव की हुई पहचान, हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur youth attack – कदमा में पिस्तौल की बट मारकर युवक का सिर फोड़ा, सोने की चेन छीनने का भी आरोप

Jharkhand rss office attack – रांची में आरएसएस कार्यालय पर बमबारी, घटना सीसीटीवी में कैद, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

West singhbhum court : जराइकेला में हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास, 10 हजार रुपये का जुर्माना भी

West singhbhum police success – चक्रधरपुर में 1.46 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल बरामद

West singhbhum police action – जगन्नाथपुर जंगल से बरामद शव की हुई पहचान, हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur youth attack – कदमा में पिस्तौल की बट मारकर युवक का सिर फोड़ा, सोने की चेन छीनने का भी आरोप

Jharkhand rss office attack – रांची में आरएसएस कार्यालय पर बमबारी, घटना सीसीटीवी में कैद, देखिए – video

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल के ब्लड बैंक को मिला हाइटेक एलाइजा मशीन, 190 रक्तदाताओं के खून की पांच महत्वपूर्ण जांच मात्र आधे घंटे में होगी पूरी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News