जमशेदपुर: कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शशांक गांगुली ने झारखंड सरकार द्वारा राज्यकर्मियों के सैलरी पैकेज के साथ एसबीआई के साथ एमओयू का स्वागत किया है. उन्होंने कहा झारखंड सरकार की ये बहुत बड़ी कदम है. इससे उन राज्यकर्मियों को बीमा का फायदा मिलेगा, जिनका सैलरी अकाउंट एसबीआई में है. श्री गांगुली ने कहा कि इसका लाभ सेवा निवृत कर्मियों को भी मिलना चाहिए क्योंकि जबतक वो सेवा में थे, सैलरी एसबीआई के अकाउंट जाता था अब सेवा निवृत होने पर पेंशन की राशि उसी एसबीआई अकाउंट में जाती है. इसलिए सरकार इसपर पुनर्विचार करें और पेंशनधारी को भी इसका लाभ मिले. श्री गांगुली ने कहा कि जल्द हीं एक शिष्ट मंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलेंगे.



