हजारीबाग: हजारीबाग जिले के बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने एनटीपीसी व विधायक रोशन लाल चौधरी पर कई गंभीर आरोप लगाए. शुक्रवार को पूर्व विधायक ने अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता आयोजित कर उक्त बातें कही. उन्होंने कहा कि बड़कागांव में एनटीपीसी जनता को लूट रही है और उन पैसे से वर्तमान विधायक के निजी आवास का मरम्मत कराया जा रहा है, और वहां पर एक सार्वजनिक शौचालय का भी निर्माण करा रही है.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि जनता के पैसे का दुरुपयोग कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी, इस निर्माण कार्य में एक भी ईंट लगने नहीं देगी. इसके लिए उसे क्यों न धरना-प्रदर्शन करना पड़े. साथ ही कहा कि इस मामले को लेकर एक पीआईएल भी दाखिल करेगी. इस संबंध में बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि वे फिलहाल इलाज के लिए दिल्ली में हैं. उन्होंने अंबा के सभी आरोपों को निराधार बताया. विधायक ने कहा कि एनटीपीसी जिस स्थान पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवा रही है, वहां उनका जनता दरबार लगता है और लोगों का आना-जाना होता है, इसलिए वहां कार्यालय का रिपेयर और पब्लिक टॉयलेट का निर्माण कराया जा रहा है.




