• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, June 13, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-good-news-झारखंड के 6 आदिवासी छात्र सरकारी स्कॉलरशिप पर इंग्लैंड और आयरलैंड में उच्च शिक्षा ग्रहण करेंगे, छात्रवृति योजना ने किया सपने को साकार, छात्रवृत्ति योजना के तहत प्रति वर्ष झारखंड के 10 आदिवासी छात्रों का होगा चयन

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT

रांची : झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रयासों से राज्य के आदिवासी छात्रों का विदेश में शिक्षा लेने का सपना अब अपना होने के कगार पर है. राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना इसमें सहायक बनेगा. इस योजना के तहत राज्य के अनुसूचित जनजाति के छह छात्रों का चयन विदेश में पढ़ाई के लिए चुना गया है. ये सभी इंग्लैंड और आयरलैंड की यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा ग्रहण करेंगे. गुरुवार को रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और मंत्री चंपई सोरेन मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित छात्रों एवं उनके माता-पिता को सम्मानित करेंगे. राज्य सरकार मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय स्कॉलरशिप स्कीम के तहत इंग्लैंड एवं आयरलैंड की यूनिवर्सिटी में उच्चस्तरीय शिक्षा (मास्टर डिग्री, एम फिल) के लिए ट्यूशन फीस सहित उनके रहने एवं अन्य खर्च वहन करेगी. इसके लिए प्रति वर्ष झारखण्ड के रहने वाले 10 अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों का चयन किया जाएगा. इस कड़ी में पहली बार 6 छात्रों का चयन स्कॉलरशिप के लिए किया गया है, जो सितंबर महीने में उच्च शिक्षा हासिल करने इंग्लैंड की 5 विभिन्न यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने जा रहे हैं. 28 दिसंबर 2020 को सरकार द्वारा कैबिनेट की बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई थी. वहीं सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 29 दिसंबर 2019 को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्कॉलरशिप स्कीम का विधिवत उद्घाटन किया था, जिसके पश्चात 7 मार्च को स्कॉलरशिप स्कीम के योग्य लाभुकों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे. आवेदन प्राप्ति के लिए इस वर्ष 6 छात्रों का चयन किया गया है. स्कॉलरशिप के लिए चयनित छात्रों में हरक्यूलिस सिंह मुंडा, यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के स्कूल ऑफ ओरिएन्टल एंड अफ्रीकन स्टडीज में एमए की पढ़ाई करने जा रहे हैं. अजितेश मुर्मू यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन में आर्किटेक्चर में एमए की पढ़ाई करेंगे. आकांक्षा मेरी का चयन लॉ बॉर्ग यूनिवर्सिटी में क्लाइमेट चेंज साइंस एंड मैनेजमेंट में एमएससी के लिए हुआ है. दिनेश भगत यूनिवर्सिटी ऑफ सस्सेक्स में क्लाइमेट चेंज, डेवलपमेंट एंड पॉलिसी में एमएससी की पढ़ाई करेंगे. इसके अतिरिक्त अंजना प्रतिमा डुंगडुंग यूनिवर्सिटी ऑफ वार्विक में एमएससी तथा प्रिया मुर्मू लॉ बॉर्ग यूनिवर्सिटी में क्रिएटिव राइटिंग एंड द राइटिंग इंडस्ट्रीज में एमए की पढ़ाई के लिए चयनित हुई हैं.
चयनित विद्यार्थी बोले-सपना साकार होगा

विदेश में पढ़ाई के लिए चयनित एक छात्र का कहना है कि आदिवासी छात्रों को उच्च शिक्षा में मदद सरकार का सराहनीय कदम है. इससे आदिवासी समाज के अन्य छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी. छात्र हरक्यूलिस का कहना है कि जयपाल सिंह मुंडा स्कॉलरशिप स्कीम ट्राइबल बुद्दिजीवियों एवं स्कॉलर्स के लिए वैश्विक मंच साझा करने का एक जरिया बने. मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे ऐसे लोगों की श्रेणी में आने का मौका मिलेगा जो अपने-अपने क्षेत्र में दक्षता रखते हैं. छात्रा आकांक्षा कहती हैं कि स्कॉलरशिप के पहले बैच में चयनित होना उनके लिए बेहद ही खुशी का मौका है. वह सरकार की शुक्रगुजार हैं जिन्होंने इस तरह की पहल की सोची तथा छात्रों को जीवन में बेहतर से बेहतर करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. हमारे लिए यह एक बेहतरीन अवसर है, जब हमें वैश्विक मंच पर अपनी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हुए अनेकता में एकता के असल मायने को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा. गुमला जिला की रहने वाली अंजना प्रतिमा डुंगडुंग ने कहा कि उन्हें मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्कॉलरशिप स्कीम के पहले बैच का हिस्सा होने पर खुशी है. सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्रओं को स्कॉलरशिप के माध्यम से उच्च शिक्षा में मदद देना एक बेहद ही महत्वपूर्ण कदम है. इससे न सिर्फ आदिवासी छात्रों को अपने टैलेंट को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा, बल्कि अपने आस-पास के अन्य लोगों के लिए भी प्रगति का मार्ग प्रशस्त करने का रास्ता खुलेगा.
विदेश में पढ़नेवाले पहले आदिवासी थे जयपाल सिंह मुंडा

बताते चले कि वर्ष 1922 से 1929 के बीच इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने वाले पहले आदिवासी छात्र थे जयपाल सिंह मुंडा. बाद में उन्होंने 1928 में हुए एमर्स्डम ओलंपिक में भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम का भी प्रतिनिधित्व किया था और टीम ने गोल्ड मेडल जीता था. आज लगभग 100 वर्ष बाद मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की स्मृति एवं सम्मान में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आदिवासी छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए सहयोग हेतु स्कॉलरशिप स्कीम की शुरू की है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री चंपई सोरेन ने क्या कहा
हमारे विद्वान, अगुआ…आदरणीय मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी की याद में हमारी सरकार ने इस योजना को प्रारंभ किया है. यह देश की पहली ऐसी योजना है और झारखण्ड देश का पहला राज्य है, जो आदिवासी समाज के छात्रों को विदेश में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप दे रहा है। हमें उम्मीद है कि आनेवाले दिनों में अन्य छात्रों को भी इनसे प्रेरणा मिलेगी और आदिवासी समाज के युवा विश्व पटल पर हमारी संस्कृति, संस्कार और हमारे समाज का प्रतिनिधित्व करेंगे और देश सहित राज्य का नाम रोशन करेंगे. -मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
सरकार का प्रयास है कि आदिवासी समाज के प्रतिभाशाली बच्चे उच्च शिक्षा से आच्छादित हों. यही वजह रही कि उन्हें योजना से लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है. उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा रहे सभी बच्चों को शुभकामनाएं. उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं. –चंपई सोरेन, मंत्री अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur rajsthan shiv mandir  quiz : जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में धार्मिक क्विज 21 जून को, 30 को मुख्य शताब्दी समारोह में सम्मानित होंगे विजेता बच्चे
खबर

Jamshedpur rajsthan shiv mandir  quiz : जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में धार्मिक क्विज 21 जून को, 30 को मुख्य शताब्दी समारोह में सम्मानित होंगे विजेता बच्चे

June 13, 2026
saraikela gamharia accident- गम्हरिया में सड़क हादसा, अनियंत्रित इनोवा पोल से टकरायी, कार पर सवार लोग घायल, इनोवा क्षतिग्रस्त
खबर

saraikela gamharia accident- गम्हरिया में सड़क हादसा, अनियंत्रित इनोवा पोल से टकरायी, कार पर सवार लोग घायल, इनोवा क्षतिग्रस्त

June 13, 2026
Jharkhand vidya bharti training completed : रांची में विद्या भारती का नवीन आचार्य, स्थायित्व आचार्य व कार्यालय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, समापन समारोह के मुख्य वक्ता ने कहा – आचार्य समाज का नेतृत्व कर्ता

Next Post
jharkhand-shame-झारखंड एक बार फिर से शर्मसार, पांच युवकों ने नाबालिग के साथ किया सामूहिक बलात्कार, वीडियो भी बनाया

jharkhand-shame-झारखंड एक बार फिर से शर्मसार, पांच युवकों ने नाबालिग के साथ किया सामूहिक बलात्कार, वीडियो भी बनाया

mahant-narendra-giri-murder-अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रमुख महंत नरेंद्र गिरी की मौत पर उनके साथ काम करने वाले जमशेदपुर पारडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती आहत, 10 साल पहले जमशेदपुर पधारे थे महंत नरेंद्र गिरी, विद्यानंद सरस्वती उनके हर काम में साथ ही साथ रहते थे, पढ़े पूरी रिपोर्ट

jamshedpur-masjid-मानगो जवाहरनगर में दान में मिले जमीन को मस्जिद कमिटी ने दूसरे को बेचा, प्रशासन से शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rajsthan shiv mandir  quiz : जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में धार्मिक क्विज 21 जून को, 30 को मुख्य शताब्दी समारोह में सम्मानित होंगे विजेता बच्चे

saraikela gamharia accident- गम्हरिया में सड़क हादसा, अनियंत्रित इनोवा पोल से टकरायी, कार पर सवार लोग घायल, इनोवा क्षतिग्रस्त

Jharkhand vidya bharti training completed : रांची में विद्या भारती का नवीन आचार्य, स्थायित्व आचार्य व कार्यालय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, समापन समारोह के मुख्य वक्ता ने कहा – आचार्य समाज का नेतृत्व कर्ता

jamshedpur yog day : लक्ष्मीनारायण मंदिर में होगा भव्य योग दिवस कार्यक्रम, क्रीड़ा भारती और कोशिश एक मुस्कान लाने की और मंदिर समिति की हुई बैठक

jamshedpur photographer association : जमशेदपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन ने पटमदा में ‘फोटो वॉक’ का किया सफल आयोजन, फोटोग्राफी की बारीकियां फोटोग्राफरों ने सीखी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rajsthan shiv mandir  quiz : जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में धार्मिक क्विज 21 जून को, 30 को मुख्य शताब्दी समारोह में सम्मानित होंगे विजेता बच्चे

saraikela gamharia accident- गम्हरिया में सड़क हादसा, अनियंत्रित इनोवा पोल से टकरायी, कार पर सवार लोग घायल, इनोवा क्षतिग्रस्त

Jharkhand vidya bharti training completed : रांची में विद्या भारती का नवीन आचार्य, स्थायित्व आचार्य व कार्यालय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, समापन समारोह के मुख्य वक्ता ने कहा – आचार्य समाज का नेतृत्व कर्ता

jamshedpur yog day : लक्ष्मीनारायण मंदिर में होगा भव्य योग दिवस कार्यक्रम, क्रीड़ा भारती और कोशिश एक मुस्कान लाने की और मंदिर समिति की हुई बैठक

jamshedpur photographer association : जमशेदपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन ने पटमदा में ‘फोटो वॉक’ का किया सफल आयोजन, फोटोग्राफी की बारीकियां फोटोग्राफरों ने सीखी

jamshedpur bjp : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा गोलमुरी मंडल ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News