कोलकाता: झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन अंसारी एवं झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्ला खान ने कोलकाता न्यू टाऊन स्थित हज हाउस में पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों को हज यात्रा पर रवाना होने से पूर्व पश्चिम बंगाल हज हाउस में हाजियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगले वर्ष से झारखण्ड सरकार द्वारा झारखंड के हाजियों के लिए रांची से ही फ्लाइट की सुविधा प्रदान की जाएगी. उन्होंने पश्चिम बंगाल हज कमेटी द्वारा हाजियों के लिए की गई व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि हज कमेटी द्वारा हाजियों के लिए बेहतर व्यवस्था कर रही है. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर झारखण्ड के स्वास्थ मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने भी झारखण्ड से हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्ला खान ने झारखण्ड से हज यात्रा पर जाने वालों से कहा कि जब आप की नज़र पहली बार खाना काबा (हरम) पर पड़े तब आप देश में अमन चैन और झारखण्ड की खुशहाली के लिए मखसूस दुआ करें. इस अवसार पर झामुमो नेता शहबाज़ अहमद, फरदीन अहमद सहित अन्य झामुमो के नेता मौजूद थे.मंत्री हफ़ीज़ुल हसन ने बातचीत के दौरान बताया कि झारखंड से 142 यात्री हज के लिए आज रवाना हुए हैं. झारखंड से आजमीन-ए-हज 2025 के यात्रियों के जत्थे का जाने का सिलसिला शुरू हो गया है. राज्य हज कमेटी झारखंड की ओर से भी आजमीनों के लिए मुकम्मल व्यवस्था की गई है, ताकि हज यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो. (नीचे भी पढ़े)
शनिवार को झारखंड के हज यात्री दो विमान से गए. मुंबई इम्बार्केशन से विमान संख्या एईबीई093 में 76 हज यात्री एवं दिल्ली इम्बार्केशन से विमान संख्या 3083 से 66 हज यात्री गए. झारखंड से कुल 142 हज यात्री मदीना गए. सभी को मुबारकबाद दिया गया. राज्य हज समिति के खुर्शीद आलम ने कहा कि झारखंड से सबसे अधिक हाजियों का 26 मई को कोलकाता इम्बार्केशन से जाएंगे. इसमें 642 हज यात्री हैं. उन्होंने बताया कि सोमवार 26 मई को राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी हज यात्रियों को विदा करने के लिए कोलकाता इम्बार्केशन में पहुंचेंगे. कोलकाता में पहुंचे हज यात्रियों को राज्य हज कमेटी पासपोर्ट, वीजा समेत हज संबंधित जरूरी चीजें उपलब्ध करा रही है.




