जमशेदपुर: जमशेदपुर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. शहर में एक बार फिर भव्य अंदाज में टाटा आईपीएल फैन पार्क का आयोजन होने जा रहा है, जो इस बार पहले से भी ज्यादा आकर्षक और रोमांचक बनने वाला है. आयोजकों द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस बार फैन पार्क में क्रिकेट के साथ-साथ मनोरंजन, खानपान और कई तरह की गतिविधियों का शानदार संगम देखने को मिलेगा.
यह आयोजन आईपीएल के बढ़ते क्रेज को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, ताकि आम दर्शक भी स्टेडियम जैसा अनुभव अपने ही शहर में ले सकें. फैन पार्क में विशाल एलईडी स्क्रीन के जरिए लाइव मैचों का प्रसारण किया जाएगा, जहां हजारों लोग एक साथ बैठकर मैच का आनंद उठा सकेंगे. आयोजकों का अनुमान है कि इस बार अधिक संख्या में क्रिकेट प्रेमी यहां पहुंच सकते हैं.(नीचे भी पढ़े)

फैन पार्क में सिर्फ मैच देखने की ही सुविधा नहीं होगी, बल्कि दर्शकों के लिए कई मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी. इसमें फूड स्टॉल्स, क्रिकेट गेम्स, फेस पेंटिंग, म्यूजिक शो और अन्य इंटरैक्टिव एक्टिविटीज शामिल हैं. यहां आने वाले प्रशंसकों को स्टेडियम जैसा माहौल देने की पूरी तैयारी की गई है, जहां वे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों और टीमों का उत्साहपूर्वक समर्थन कर सकेंगे.यह कार्यक्रम एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान एग्रीको कॉलोनी, जमशेदपुर में आयोजित किया जाएगा. फैन पार्क में 18 और 19 अप्रैल को होने वाले आईपीएल मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जाएगा. 18 अप्रैल, शनिवार को आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला दिखाया जाएगा. इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद और सीएसके के बीच भी रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलेगी.(नीचे भी पढ़े)
वहीं 19 अप्रैल, को केकेआर का मुकाबला राजस्थान रॉल्यस से होगा, जबकि पंजाब किग्स और एलएसजी के बीच भी कड़ा मुकाबला आयोजित किया जाएगा. दोनों दिन कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे से शुरू होकर देर शाम तक चलेगा.आयोजकों के अनुसार, इस बार फैन पार्क का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना और उन्हें क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को खुलकर व्यक्त करने का मौका देना है. यहां आने वाले लोग न सिर्फ मैच का आनंद लेंगे, बल्कि अपने दोस्तों और परिवार के साथ एक यादगार समय भी बिता सकेंगे.सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर भी विशेष तैयारी की गई है. भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे, साथ ही मेडिकल सुविधाएं और अन्य जरूरी इंतजाम भी मौके पर उपलब्ध रहेंगे.
कुल मिलाकर, जमशेदपुर में आयोजित होने जा रहा यह टाटा आईपीएल फैन पार्क क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होगा. यह आयोजन न केवल शहर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देगा, बल्कि लोगों को एक साथ जोड़ने का भी काम करेगा.



