• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, June 14, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

New delhi sc rejects pawan kheda bail petition : रिनिकी भुइयां पासपोर्ट विवाद में पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, फर्जी आधार कार्ड देने पर भी कोर्ट ने लगाई फटकार

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

नई दिल्ली : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां पासपोर्ट विवाद में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट में करारा झटका लगा है. पवन खेड़ा की याचिका पर सुनवाई के दौरान खेड़ा के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अपनी दलीलें रखीं, जबकि तुषार मेहता ने खेड़ा की याचिका का विरोध किया. सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांजिट बेल की अवधि मंगलवार तक बढ़ाने से मना कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि पवन खेड़ा गुवाहाटी हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर करें. साथ ही, अदालत ने स्पष्ट किया कि गुवाहाटी हाई कोर्ट इस मामले की सुनवाई करते समय सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों से प्रभावित न हो. फर्जी आधार कार्ड पेश करने को लेकर भी कोर्ट ने नाराजगी जताई. पवन खेड़ा के मामले में अभिषेक मनु सिंघवी और तुषार मेहता के बीच तीखी बहस भी हुई. (नीचे भी पढ़ें)

पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उनके द्वारा निवास प्रमाण पत्र के तौर पर लगाये गए दस्तावेजों पर सवाल उठाए. कोर्ट ने यह भी पूछा कि जब पते को लेकर स्पष्टता नहीं है तो तेलंगाना हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका क्यों दाखिल की गई? इस पर पवन खेड़ा के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी कि जिस दस्तावेज पर सवाल उठ रहे हैं, उसे तेलंगाना हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान सुधार दिया गया था और इस बारे में जज को अवगत करा दिया गया था. उन्होंने कहा कि यह गलती जल्दबाजी में हुई थी ना कि किसी आपराधिक मंशा से. सिंघवी ने यह भी बताया कि खेड़ा की पत्नी तेलुगु हैं और वह विधायक पद की उम्मीदवार रह चुकी हैं. इसी वजह से हैदराबाद से जुड़ा संदर्भ आया. साथ ही उन्होंने कहा कि खेड़ा दिल्ली स्थित घर पर पुलिस भेज दी गई और उन्हें पर्याप्त समय नहीं दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जेनरल तुषार मेहता ने याचिका का विरोध किया जिसके चलते दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई. सुप्रीम कोर्ट ने दोहारा इस बात पर सवाल उठाया कि पवन खेड़ा ने तेलंगाना हाई कोर्ट में जो पता बताया था उसका सही और वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया और जिस पते के आधार पर याचिका दाखिल की गई, वही संदिग्ध बताया जा रहा है. इस बीच सिंघवी ने कहा कि वह सोमवार तक गुवाहाटी हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर देंगे और सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया कि तब तक उन्हें अंतरिम राहत दी जाए. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आधार कार्ड की गलत प्रति किसी आपराधिक सोच के तहत नहीं बल्कि हड़बड़ी में जमा हुई थी जिसे बाद में सुधार दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

इस दौरान जस्टिस माहेश्वरी सॉलिसिटर जनरल की उस दलील का जिक्र किया जिसमें कहा गया कि पवन खेड़ा ने तेलंगाना हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करते समय अपने आधार कार्ड का आगे का हिस्सा और अपनी पत्नी के आधार कार्ड का पिछला हिस्सा पेश किया था. इसके जरिये उन्होंने तेलंगाना में अपना घर दिखाने की कोशिश की थी. सॉलिसिटर जनरल ने तर्क दिया था कि हाई कोर्ट से मिली राहत कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर हासिल की गई. (नीचे भी पढ़ें)

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सिंघवी ने कहा कि उनका विरोध इस बात को लेकर है कि असम सरकार ने एकतरफा आदजेश सुप्रीम कोर्ट से प्राप्त कर लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनका पक्ष सुने बिना ही तेलंगाना हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी गई. वही तुषार मेहता ने जवाब देते हुए कहा कि वह पवन खेड़ा के हर झूठ का जवाब देने के लिए तैयार हैं, अगर सुप्रीम कोर्ट इसकी अनुमति देता है. बताते चलें कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विगत 5 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि असम के मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा के पास कई पासपोर्ट और विदेशी संपत्ति है, जिसे राज्य में नौ अप्रैल को होनेवाले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री के चुनावी हलफनामे में घोषित नहीं किया गया है. सरमा दंपति ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे झूठा और मनगढंत बताया था. इन आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता के खिलाफ गुवाहाटी क्राइम ब्रांच ने थाने में बीएनएस की धारा 175 (चुनाव के संबंध में गलतबयानी), 35 (निजी सुरक्षा के अधिकार) और 318 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur mgm hospital theft case : एमजीएम अस्पताल से मरीज के परिजन की मोबाइल चोरी, आईं फ़ोन की चोरी से हड़कंप
खबर

Jamshedpur mgm hospital theft case : एमजीएम अस्पताल से मरीज के परिजन की मोबाइल चोरी, आईं फ़ोन की चोरी से हड़कंप

June 14, 2026
Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइंस में भागवत कथा का तीसरा दिन, कथावाचक कुमार स्वामी ने सुनाया भगवान नरसिंह अवतार का प्रसंग
खबर

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइंस में भागवत कथा का तीसरा दिन, कथावाचक कुमार स्वामी ने सुनाया भगवान नरसिंह अवतार का प्रसंग

June 13, 2026
Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की बड़ी वारदात को किया नाकाम, तीन चोर गिरफ्तार‌
खबर

Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की बड़ी वारदात को किया नाकाम, तीन चोर गिरफ्तार‌

June 13, 2026
Next Post

west singhbhum jpsc preliminary examination- 19 अप्रैल को झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा, प्रशासन पूरी तरह सतर्क, 27 केंद्रों पर 11,023 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Jamshedpur rural blood donation : बहरागोड़ा सीएचसी में मेगा रक्त दान शिविर आयोजित, शिविर में कुल 22 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

Jamshedpur rural meeting on water crisis : चाकुलिया में पेयजल संकट के मद्देनजर प्रमुख ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक, खराब चापाकलों व सोलर बोरिंग को तुरत दुरुस्त करने के दिये निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm hospital theft case : एमजीएम अस्पताल से मरीज के परिजन की मोबाइल चोरी, आईं फ़ोन की चोरी से हड़कंप

Horoscope Know Your Day Sunday 14th-June-2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 14 जून 2026

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइंस में भागवत कथा का तीसरा दिन, कथावाचक कुमार स्वामी ने सुनाया भगवान नरसिंह अवतार का प्रसंग

Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की बड़ी वारदात को किया नाकाम, तीन चोर गिरफ्तार‌

Jamshedpur transporter : डीजल का रेट को लेकर ट्रांसपोर्टर परेशान, हो रहा घाटा, 20 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital theft case : एमजीएम अस्पताल से मरीज के परिजन की मोबाइल चोरी, आईं फ़ोन की चोरी से हड़कंप

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइंस में भागवत कथा का तीसरा दिन, कथावाचक कुमार स्वामी ने सुनाया भगवान नरसिंह अवतार का प्रसंग

Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की बड़ी वारदात को किया नाकाम, तीन चोर गिरफ्तार‌

Jamshedpur transporter : डीजल का रेट को लेकर ट्रांसपोर्टर परेशान, हो रहा घाटा, 20 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का संचालन शुरू, आईसीयू, इमरजेंसी, ओटी व वार्डों में पाइपलाइन से होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति

Jamshedpur rajsthan shiv mandir  quiz : जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में धार्मिक क्विज 21 जून को, 30 को मुख्य शताब्दी समारोह में सम्मानित होंगे विजेता बच्चे

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News