
रांची : झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन ने कार्यभार संभालते ही भाजपा सरकार पर हमला बोला है. भाजपा सरकार द्वारा लागू किये जा रहे एनआरसी को लागू करने से इनकार कर दिया है. नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस (एनआरसी) को लागू क रने को लेकर मुख्यमंत्रि ने कहा है कि यह झारखंड में लागू करने लायक मसला नहीं है. पूरा देश इस कानून के खिलाफ खड़ा है और देश की जनता के साथ झारखंड की सरकार भी खड़ी है. देश में सबसे पहले आर्थिक संकट से निबटने की जरूरत है, जिसके लिए सबको मिलकर खड़ा होना है और इस दिशा में जरूर हम लोगों को कामयाबी मिलेगी. हेमंत सोरेन ने कहा कि इसको लागू करने की जरूरत ही क्यों है. वैसे झारखंड अकेला प्रदेश नहीं है, जो एनआरसी को लागू नहीं कर रहा है. इससे पहले पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, तेलंगाना, केरल समेत अन्य राज्यों में एनआरसी को किसी भी हाल में लागू नहीं किया जाना चाहिए.





