
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से राज्य के पूर्व मंत्री सरयू राय निर्दलीय चुनाव जीते है. अब वे काम शुरू करने जा रहा है. अपनी भावी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए सरयू राय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अच्छा काम यहां किया है, लेकिन कार्यकर्ताओं और आम जनता का अपमान किया है. घमंड दिखाया है. लेकिन उनके जो अच्छे काम है, उसको वे पूरा करायेंगे.
इसमें किसी तरह का कोई शक नहीं होना चाहिए. उन्होंने भाजपा के जिला अध्यक्ष द्वारा शिलापट्ट तोड़े जाने का आरोप उन पर लगाये जाने पर कहा कि जनता ने जवाब एक बार दे दिया है. दोबारा जनता ही जवाब दे देगी.
हेमंत सोरेन की सरकार के फैसले को लेकर ज्यादा टिप्पणी नहीं की. झारखंड सरकार द्वारा पत्थलगढ़ी को लेकर केस वापस लेने की सराहना भी उनहोंने की.







