रांची : झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को पोडैयाहाट से कांग्रेस के विधायक प्रदीप यादव के महिला के साथ यौन शोषण मामले में सुनवाई की गयी. यह सुनवाई न्यायाधीश जस्टिस सुभाष चांद की कोर्ट में हुई. इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी कर ली गयी. जिसके बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब अदालत क्या फैसला सुनाता है, यह देखना काफी महत्वपूर्ण होगा. प्रदीप यादव ने दुमका कोर्ट में उनके खिलाफ शारीरिक शोषण के केस में हुए चार्जफ्रेम की प्रक्रिया को चुनौती दी है. इस केस में फिलहाल वह बेल पर हैं. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है कि स्पेशन जज, दुमका ने 2 अप्रैल 2022 को प्रदीप यादव के डिस्चार्ज पिटिशन को खारिज कर दिया था. इसके लिए विधायक प्रदीप यादव ने इसे हाइकोर्ट में चुनौती दी थी. साल 2019 का माला है, जब लोकसभा चुनाव के समय प्रदीप यादव के खिलाफ महिला अधिवक्ता ने यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए देवघर में एफआईआर दर्ज करवाया था.



