
रांची : झारखंड की आइएएस और निलंबित खान, उद्योग सचिव पूजा सिंघल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (इडी) द्वारा की जा रही जांच की परत-दर-परत राज खोल रही है. पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के सीए सुमन कुमार से लगातार पूछताछ चल रही है. दूसरी ओर, कोलकाता में एक बार फिर से अभिजात बिल्डर्स के यहां छापामारी की गयी है. लगातार यह छापामारी की जा रही है. प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही पूछताछ में इस बात का खुलासा सीए ने किया है कि पूजा सिंघल के जो पैसे है, वे पैसे खनन पदाधिकारियों ने उपलब्ध कराये थे. इस बयान के मिलान के लिए दुमका, साहिबगंज और पलामू जिले के खनन पदाधिकारी को नोटिस जारी कर दिया गया है. उनको पूछताछ के लिए तलब किया गया है. यह बताया गया है कि उन लोगों ने खनन सचिव पूजा सिंघल को पैसे पहुंचाये थे, जिसका पैसा सीए के पास थे. सीए सुमन कुमार ने पहले तो यह कहा था कि 19.25 करोड़ रुपये उनका ही है, लेकिन बाद में की गयी सख्ती से पूछताछ के बाद उन्होंने कहा था कि कुछ पैसे उनके है, बाकि अभिषेक झा और पूजा सिंघल के है.
पूछताछ के दौरान बेहोश हो गयी पूजा सिंघल, जेल में भी आइएएस वाली दिखायी गुस्सा, फेंका खाना
पूजा सिंघल आइएएस रही है. कई जिलों में डीसी रही है. सचिव स्तर की अधिकारी है. उनकी ठसक जाये नहीं जा रही है. काली कमाई का शो रुम बन चुकी पूजा सिंघल को जेल में भी ऐसी ही आदत का शौक हो गया. उनको जब खाना खाने के लिए दिया गया तो उस खाने को फेंक दिया और चिल्लाकर वार्डेन को बोली कि यहां सफाई नहीं है. सफाई कीजिये. वार्डेन के पास उन्होंने गुस्सा दिखायी. मच्छरों से तंग पूजा सिंघल को अभी जेल में रहना पसंद नहीं आ रहा है, जो स्वाभाविक स्थिति है. दूसरी ओर, पूछताछ के दौरान रिमांड पर इडी ने पूजा सिंघल से काफी पूछताछ की. इस पूछताछ के दौरान ही पूजा सिंघल की तबीयत बिगड़ गयी और उनको चक्कर आ गया, वे बेहोश हो गयी. इसके बाद उनको तत्काल चिकित्सा सलाह दिलाया गया. चिकित्सकों ने उनको योगा करने की सलाह दी है ताकि तनाव कम हो सके. तनाव के कारण यह हालात है.





