
रांची : झारखंड सरकार ने सोमवार को बड़ा बदलाव करते हुए एडीजी रैंक के आइपीएस ऑफिसर का तबादला कर दिया. कई सारे मामलों की जांच करने का जिम्मा संभाल रहे अपराध अनुसंधान विभाग के एडीजी अनिल पालटा का तबादला कर दिया है. उनको रेल का एडीजी बनाया गया है. उनकी जगह रेल के एडीजी प्रशांत सिंह को एडीजी अपराध अनुसंधान विभाग बनाया गया है. एमएल मीना को विशेष शाखा का एडीजी के पद से हटाकर एडीजी मुख्यालय बना दिया गया है जबकि आरके मल्लिक को एडीजी मुख्यालय से हटाकर एडीजी संचार और तकनीकी सेवाएं बनाया गया है. इसके अलावा झारखंड सरकार ने एक साथ 55 सीआई का तबादला कर दिया है. (नीचे देखें सूची)







