
धनबाद : जननायक कर्पूरी सेना, झारखंड प्रदेश की ओर से प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम, कर्पूरी जयंती सप्ताह के शुभ अवसर पर, धनबाद जिले के काली पहाड़ी श्रम कल्याण सभागार में, सामाजिक समागम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर च्च न्यायालय के न्यायधीश आइएम खुद्दूसी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. विशिष्ट अतिथि के रूप में जननायक कर्पूरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डीके सिंह, राष्ट्रीय महासचिव राम सिंह मुंडा, संगठन सचिव इतवारी लाल ठाकुर, डॉ गौतम आदि शामिल हुए. इस अवसर पर मुख्य अतिथि आइएम कुद्दूसी ने समागम को संबोधित करते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर देश के महान नेताओं में एक थे, उनका फार्मूला सभी समुदाय को मिलाकर समतामूलक समाज का निर्माण करना था, इसलिए पूरे देश में कर्पूरी ठाकुर फार्मूला लागू होना चाहिए.

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह ने कहा कि कर्पूरी सेना पूरे देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समाज के दबे कुचले पिछड़े एवं अल्पसंख्यक वर्ग के लिए काम कर रही है इस पर सभी को आगे आना चाहिए. इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव राम सिंह मुंडा ने स्वागत भाषण दिया जबकि झारखंड के अध्यक्ष संजय कुमार ने मंच का संचालन किया. कार्यक्रम का शुभारंभ जननायक कर्पूरी ठाकुर एवं भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया, आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता एवं शॉल ओढ़ाकर किया गया. इस सामाजिक समागम में पश्चिम बंगाल, बिहार, एवं झारखंड, के समाजिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.

इस अवसर पर जननायक कर्पूरी सेना का विस्तार करते हुए झारखंड प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रुप में दानियल दानिश, झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में दुर्गा देवी, धनबाद जिला संगठन मंत्री के रूप में अमर साहू, धनबाद जिला मीडिया प्रभारी के रूप में मिथिलेश कुमार, धनबाद जिला उपाध्यक्ष के रूप में अशोक महतो, पूर्वी सिंहभूम जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष के रूप में नीलू मछुआ के अलावे राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय अनेक लोगों का मनोनयन पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों से सौंपा गया एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों से कहा गया कि जननायक कर्पूरी सेना के नीति-सिद्धांत एवं नियमानुसार संगठन हित में हमेशा कार्य करें. समाजिक समागम को सफल बनाने के लिए मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव राम सिंह मुंडा, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष संजय कुमार, अमर साहू, दुर्गा देवी, गीता देवी ,अंजलि बावरी, मिथिलेश कुमार, कल्याण सिंह, गौतम, इतवारी लाल ठाकुर, शंभू नाथ, लाला ठाकुर के अलावा स्थानीय सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा.






