
जमशेदपुर : जमशेदपुर के झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की सीतारामडेरा इकाई द्वारा उरांव बस्ती में दिवाली की उपलक्ष्य में बस्तीवासियों के बीच मोमबती, दिये, तेल, रुई बत्ती, माचिस, साबुन और सेव का वितरण किया गया. यह एक छोटा सा प्रयास था लोगों के बीच खुशी बाटंने की. कार्यक्रम की मुख्य अथिति मंजू सिंह थी. कोरोनो के गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही सीमित लोगों के बीच किया गया. कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष निशा सिंह, महासचिव प्रीति सिंह एवं कोषाध्यक्ष मंजू कुमार द्वारा किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी इकाई का योगदान था.





