
जमशेदपुर : पश्चिम सिंहभूम जिले के ठाकुरानी आयरन ओर का ऑक्शन की तारीख को बढ़ा दिया गया है. अब इसका ऑक्शन की तारीख 14 जुलाई तय कर दिया गया है. 14 जुलाई को ऑक्शन की तारीख बढ़ायी गयी है, लेकिन अब तक इसके ग्रेड को लेकर किसी तरह का कोई कदम नहीं उठाया गया है. आपको बता दें कि इसको लेकर राज्य के भाजपा अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने भी ट्विट किया था जबकि खादी बोर्ड के सदस्य रह चुके कुलवंत सिंह बंटी ने इसको लेकर दोबारा ट्विट किया है. कुलवंत सिंह बंटी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर कहा कि ठाकुरानी आयरन ओर का ऑक्शन मामले में विभाग लगातार लापरवाही बरत रहा है. निविदा दूसरी बार एक्सटेंड हो चुकी है. उसके बावजूद ग्रेड का स्पष्टीकरण नहीं है. कुलवंत सिंह बंटी ने हेमंत सोरेन को ठाकुरानी आयरन ओर निविदा मामले में कहा कि विभाग ने अब ऑक्शन की तारीख 12 दिन बढ़ाकर 14 जुलाई कर निविदा की तारीख दूसरी बार बढ़ा दी गई है परंतु दूसरी बार के नोटिस में भी ग्रेड के मामले में विभाग चुप है, जिससे प्रतीत होता है कि खनन विभाग जानबूझकर इस मामले में लीपापोती कर राजस्व नुकसान करने पर आमादा है. ज्ञात हो कि खनन विभाग ने ठाकुरानी माइंस के ग्रेड को 35 से 55 फ़ीसदी का बताया था जबकि पीके जैन द्वारा आईबीएम की सौंपी रिपोर्ट में इसका ग्रेड 55 से 65 फ़ीसदी का बताया जाता रहा है जबकि पिछले दिनों ठाकुरानी माइंस मामले में निविदा में ग्रेड संशोधन को लेकर भारतीय जनता पार्टी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भी राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा था और नीलामी पर रोक लगाने की मांग की थी. इसके बावजूद इस बार तारीख दूसरी बार बढ़ा दी गई लेकिन ग्रेड में कोई संशोधन नहीं किया गया.




