जमशेदपुर : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन नयी दिल्ली पहुंच गए है. उनका इलाज शुरू हुआ है जहां उनकी हालत चिंताजनक बना हुआ है. उनके साथ बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी भी है. उन्होंने ट्वीट कर बताया है “मेरा विनम्र आग्रह होगा सभी लोगों से और मीडिया के साथियों से कृपया माननीय मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में बिना आधिकारिक जानकारी के कुछ भी साझा न करें. मैं उनके साथ हूं और हम लोग दिल्ली के अपोलो अस्पताल पहुंचने वाले है. उनकी स्थिति गंभीर ज़रूर है लेकिन स्थिर है सारे वाइटल परामीटर्स वे मेन्टेन कर रहे हैं. ईश्वर की कृपा, डॉक्टरो की मेहनत और आप सबकी दुआओं से वे ज़रूर ठीक हो जाएंगे. (नीचे भी पढ़ें)
कृपया ईश्वर से प्रार्थना करें. दूसरी ओर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने कहा है कि रामदास सोरेन की हालत चिंताजनक है. उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं. दूसरी ओर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है. वे जल्द ही मंत्री रामदास सोरेन को देखने जायेंगे. रामदास सोरेन के परिजन अभी शाम चार बजे तक दिल्ली चल जायेंगे.














