रांची : झारखंड की राजधानी रांची में मॉडल और मिस झारखंड रह चुकी सुरभि ने झारखंड सरकार और रांची नगर निगम के खिलाफ जबरदस्त विरोध दर्ज कराया. राजधानी रांची का कचड़ा रांची के रिंग रोड में फेंका जाता है. वहां से गुजरने वालों को काफी परेशानी उत्पन्न होती है. कचड़े के निष्पादन के लिए किसी तरह का कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है. इसका विरोध प्रदर्शन करने के लिए सुरभि खुद कचड़े के बीच गयी और वहां कैटवॉक की. इस कैटवॉक का वीडियो शूट बकायदा कराया गया और फिर ड्रोन कैमरे से इसका इस्तेमाल किया गया, जिसमें पूरी गंदगी दिख रही है. स्वतंत्र फोटोग्राफर प्रांजल ने इसका वीडियो शूट किया है. इसके माध्यम से रांची नगर निगम की गंदगी को दर्शाया गया है और किस तरह सरकार काम कर रही है, इसको भी दिखाया गया है. भारी कचड़ा के बीच उन्होंने कैटवॉक किया, जिसका वीडियो पूरी तरह वायरल हो गया. वीडियो वायरल को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गयी. सुरभि के मुताबिक, उसको कचड़ा पर कैटवॉक करने का आइडिया आया तो वह थोड़ा सहज नहीं थी, लेकिन सामाजिक मुद्दे पर उस प्रस्ताव को उसने स्वीकार किया. उन्होंने कहा कि जनहित के लिए उन्होंने यह कैटवॉक किया है.





