मेदिनीनगर (पलामू) : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस और पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन द्वारा शनिवार को नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह को लेकर यूनिवर्सिटी परिसर में चल रहे तैयारियों का जायजा लिया गया. दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार के भाग लेने की संभावना है. सर्वप्रथम डीसी-एसपी व विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ दिनेश सिंह ने संबंधितों संग कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक कर अबतक की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी. (नीचे भी पढ़े)
इसके पश्चात सभी के द्वारा मुख्य कार्यक्रम स्थल जीएलए कॉलेज स्टेडियम का निरीक्षण किया गया. इस दौरान ग्रीन रूम,छात्रों के बैठने की व्यवस्था,डी-एरिया, वीआईपी के बैठने का स्थान,वाहन पार्किंग,डाइस प्लान, कम्युनिकेशन प्लान समेत अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली गयी. इस अवसर पर सदर एसडीएम, एनडीसी, सदर एसडीपीओ समेत विश्वविद्यालय के पदाधिकारी उपस्थित रहे. विदितो हो कि 6 अक्टूबर को आयोजित दीक्षांत समारोह में झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे.














