आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत माझी टोला स्थित रैन बसेरा कॉलोनी फ्लैट नंबर 41 में किराए के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति ने शनिवार को अपने घर के किचन में फांसी लगा ली. उसकी उम्र 55- 60 बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि तीन- चार दिन पूर्व उनकी पत्नी घर भाग गई है. (नीचे भी पढ़े)
तब से वह तनाव ने था. सूचना पर आदित्यपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची मगर घर पर 8-10 कुत्ते होने के चलते पुलिस लाश को कब्जे में लिए बगैर बैरंग लौट गई. बताया जाता है कि मृतक पांच माह पूर्व ही यहां किराये में मकान लेकर रहने आया था इस वजह से मृतक का नाम भी किसी को नहीं मालूम है. मकान मालिक कहीं बाहर रहते हैं. पुलिस अब रविवार को आगे की कार्रवाई करेगी.














