• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, July 15, 2026
34 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jharkhand-phone-taping-पेगासस के पहले झारखंड में हो चुका है फोन टेपिंग का मामला, झारखंड सरकार की जांच में सारे आरोप सही साबित, तत्कालीन सीएम रघुवर दास के आदेश पर ही किया गया था फोन टेपिंग व संचालित हो रहा था अवैध विशेष शाखा कार्यालय, अब सरयू राय ने कहा-तत्काल कार्रवाई करें सरकार

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT

जमशेदपुर : देश में पेगासस जासूसी कांड और लोगों के फोन में तांकझांक का मामला चल रहा है और सत्ता में भूचाल आया हुआ है. लेकिन झारखंड में ऐसी घटना पहले ही घटित हो चुकी है. झारखंड राज्य में जब भाजपा का ही शासन था और रघुवर दास की सरकार थी, तब कई पत्रकारों और नेताओं से लेकर अधिकारियों तक का फोन टेपिंग किया गया था. बकायदा विशेष शाखा के अवैध कार्यालय संचालित हुए थे. तीन डीएसपी एक निजी व्यक्ति के अधीन काम करते थे. इस मसले को एक बार फिर से जमशेदपुर पूर्वी के विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय ने उठाया है और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की है. वे ऐसा पत्र पहले भी लिख चुके है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. ताजा पत्र में सरयू राय ने कहा है कि राज्य के आरक्षी महानिदेशक को प्रेषित सरयू राय के दो पत्रों में वर्णित सूचनाओं की विस्तृत जांच झारखण्ड पुलिस की अपराध अनुसंधान शाखा और विशेष शाखा द्वारा की गई है और उनकी सूचनाएं सही पायी गयी है. उन्होंने कहा है कि जांच में यह भी सिद्ध हो गया कि अवैध कार्यालय संचालित करने के लिए जिन दो भवनों के आवंटन हेतु विशेष शाखा ने भवन निर्माण विभाग को अनुरोध पत्र भेजा है, उसमें अंकित है कि इन भवनों को आवंटित करने का अनुरोध तत्कालीन मुख्यमंत्री (उस वक्त रघुवर दास मुख्यमंत्री थे) के निर्देश पर किया गया था. उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि यह भी साबित हो गया कि झारखण्ड सरकार के पुलिस विभाग के तीन पुलिस उपाधीक्षक दीपक शर्मा, अनिल कुमार सिंह, केके महतो और एक पुलिस निरीक्षक, प्रभाष कुमार मिश्रा सहित कई आरक्षी इस अवैध कार्यालय के संचालन के लिए प्रतिनियुक्त किये गये थे. सरयू राय ने बताया है कि जांच में यह साबित हो गया कि इस कार्यालय का संचालन बैजनाथ प्रसाद नाम के एक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था, जो सरकारी कर्मी नहीं था. इसके अधीन संचालित अवैध कार्यालय में झारखण्ड पुलिस के वाहन, फोन टेपिंग उपकरण एवं अन्य संसाधन उपलबध कराया गया था. जांच में यह भी पता चला है कि कोयला का कारोबार करने वाले एक शातिर व्यक्ति को कोतवाली थाना में नियुक्त कर उसकी सेवा इस अवैध कार्यालय के लिये ली जानी थी. सरयू राय ने कहा है कि उपर्युक्त विवरण से स्पष्ट है कि यह कार्यालय तत्कालीन मुख्यमंत्री की पूर्ण जानकारी में और उनके निर्देश पर खोला गया था. इसका उद्देश्य गैरकानूनी तरीके से फोन टेपिंग करने एवं अन्य सूचनाएं अवैध तरीके से एकत्र करना था. सरयू राय ने मांग की है कि जब जांच पूरी हो गई है, दोषी चिन्हित हो गए हैं तो इस जघन्य गैरकानूनी कृत्य के लिए उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई का निर्देश सक्षम स्तर से नहीं होना असमंजस में डालने वाला है. उन्होंने कहा है कि फिलहाल पेसागस के जासूसी उपकरणों के माध्यम से अनेक नामचीन हस्तियों के स्मार्टफोन में घुसकर उनकी जासूसी होने की बात समाचार माध्यमों में एवं देश की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है. तत्कालीन झारखंड सरकार ने भी राज्य स्तर पर उपलब्ध सेंधमारी करने वाले उपकरणों से राज्य के विभिन्न व्यक्ति की फोन टेपिंग का, जो अवैध एवं कुत्सित प्रयास किया था, वह भी इसी तरह के एक लघु रूप था. उन्होंने कहा कि आप अपने स्तर से निर्देश देने की कृपा करेंगे कि अनधिकृत फोन टेपिंग के माध्यम से अवैध सूचना संग्रह करने की पूर्ववर्ती सरकार के प्रयास में शामिल दोषी व्यक्तियों को, चाहे वे सरकार हां या गैर-सरकारी हो, विधि-सम्मत तरीके से दंडित किया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी सरकार के पुलिस तंत्र के नाम पर काला धब्बा लगाने वाला कार्य करने की हिम्मत नहीं कर सके.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
Dhanbad : धनबाद में केयरिंग इंडिया पीपल्स फाउंडेशन और आनंद मंगल का चार दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर आरंभ, 200 जरूरतमंदों को लाभान्वित करने का लक्ष्य

Dhanbad : धनबाद में केयरिंग इंडिया पीपल्स फाउंडेशन और आनंद मंगल का चार दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर आरंभ, 200 जरूरतमंदों को लाभान्वित करने का लक्ष्य

Jamshedpur : खादी बोर्ड ने 57 युवतियों व महिलाओं में बांटे सिलाई मशीन, छह माह का मिला प्रशिक्षण, अब बनेंगी आत्मनिर्भर

jamshedpur-sonari-crime-जमशेदपुर में क्राइम इसलिए बढ़ रहा-सोनारी में पिस्तौल के बट से अपराधी युवक को घायल कर देता है, सीसीटीवी-video-में साफ दिख रहा है कैसे अपराधी खुलेआम पिस्तौल लेकर तमाशा कर रहे है, लेकिन केस दर्ज होता है मारपीट का, देखिये-video-सरेआम पिस्तौल लहराता युवक और कैसे हुआ हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur suicide – परसुडीह में ट्रेन से सामने कूद कर महिला ने दी जान, दो टुकड़ों में बटा शरीर

Jamshedpur rural bjp – चाकुलिया भाजपा मंडल कमेटी ने सीएचसी प्रभारी के नाम सौंपा ज्ञापन, स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करने की मांग

Jamshedpur rural road issue – बहरागोड़ा के बामडोल से मधुआबेड़ा होते हुए चड़कमारा जाने वाली सड़क सालों से जर्जर, शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं

Jamshedpur golf league – लगातार तीसरी बार चैंपियन बनकर टाइगर नाइट्स ने रचा इतिहास, जेजीएल-9 का खिताब किया अपने नाम

Jamshedpur dd bar case – डीडी बार हत्याकांड मामले में दो और गिरफ्तार, फरारी में इस्तेमाल स्कूटी बरामद, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur suicide – परसुडीह में ट्रेन से सामने कूद कर महिला ने दी जान, दो टुकड़ों में बटा शरीर

Jamshedpur rural bjp – चाकुलिया भाजपा मंडल कमेटी ने सीएचसी प्रभारी के नाम सौंपा ज्ञापन, स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करने की मांग

Jamshedpur rural road issue – बहरागोड़ा के बामडोल से मधुआबेड़ा होते हुए चड़कमारा जाने वाली सड़क सालों से जर्जर, शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं

Jamshedpur golf league – लगातार तीसरी बार चैंपियन बनकर टाइगर नाइट्स ने रचा इतिहास, जेजीएल-9 का खिताब किया अपने नाम

Jamshedpur dd bar case – डीडी बार हत्याकांड मामले में दो और गिरफ्तार, फरारी में इस्तेमाल स्कूटी बरामद, देखिए – video

Jamshedpur mgm hospital – बरसात में बढ़ा मरीजों का दबाव, एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था चरमराई

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News