
जमशेदपुर : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन जमशेदपुर जिला बल में 7 पदों के लिए होने वाला चुनाव संपन्न हो गया. इधर चुनाव संपन्न होने के बाद वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर रात 10 बजे से मतगणना शुरू हुई. 7 पदों के लिए कुल 1235 मतदाताओं ने अपना मत दिया. वहीं जिला पुलिस बल में कुल 2400 के लगभग मतदाता है. लगभग 50 प्रतिशत कर्मियों ने अपना वोट दिया है. इधर रात 10 बजे से शुरू होने वाली मतगणना में हर टीम से दो लोग और एक निर्दलीय के उम्मीदवार मौजूद हो सकते हैं. स्ट्रांग रूम में कुल 9 लोगों की ही जाने की इजाजत है. इधर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान होने से सभी में खुशी की लहर भी है. 7 पदों के लिए 4 टीमों से कुल 28 लोगों ने हाथ आजमाया, वही दो लोग ऐसे हैं जिन्होंने निर्दलीय से चुनाव लड़ा. हालांकि मतगणना का समय सभी लोगों की सहमति से तय किया गया है. अब देखना यह है की इसमें कौन बाजी मार जाता है.

ये है मैदान में मौजूद-अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र साहू, प्रकाश टोप्पो, विनोद कुमार और सुरेंद्र हेंब्रम. उपाध्यक्ष पद के लिए सैयद सलमान अख्तर, सत्यजीत कुमार, जितेन गोराई, चंदन कुमार सिंह और निर्दलीय से मिलन जगदीश मिंज. सचिव पद के लिए अखिलेश कुमार राम, छोटे लाल महतो, रजनीकांत रंजन, अनिल कुमार पासवान और निर्दलीय से राजकिशोर यादव. कोषाध्यक्ष पद के लिए उपेंद्र पासवान, शिवकुमार तिवारी, सोहराय किस्कू और जलेंद्र कुमार रजक. अंकेक्षक पद के लिए अभिषेक उरांव, अर्जुन तुरी, चरण बोबोंगा और बृहस्पति कुमार स्वानसी. केंद्रीय सदस्य पद के लिए सुमित कुमार महतो, मोहम्मद गुलाम शेरखान, गुलाम हैदर और सत्येंद्र कुमार पासवान.संयुक्त मंत्री पद के लिए गणेश मुंडा, राणा संजीव सिंह, मंगल चंद्र महतो और संतोष कुमार सिंह. इन सभी के अलावा कुल 88 डेलीगेट शामिल है.





