जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ने रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रही थी कि रास्ते में ही पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इस लाठीचार्ज में कई महिलाएं घायल हो गयी. यहां दौड़ा-दौड़ाकर महिलाओं को पीटा गया. इस दौरान महिलाएं मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ नारे लगा रही थी. मर्द पुलिसवालों ने महिला आंगनबाड़ी सेविकाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. उनको पीटकर घायल कर दिया. महिला सेविकाएं आजीज हो चुकी है इस आंदोलन से.
सरकार है कि उनकी बातें सुनने को तैयार नहीं है. करीब डेढ़ साल से मुख्यमंत्री के खिलाफ यह आंदोलन चल रहा है. इस बार तो मर्द पुलिसवालों के हाथों सरकार ने महिला सेविकाओं पर लाठी चलवा दी. मर्द पुलिसवालों ने भी अपनी बहादुरी दिखायी और मुख्यमंत्री के गुडबुक में शामिल होने के लिए महिलाओं को निशाना बनाया.

आंगनबाड़ी की सेविकाएं और सहायिकाएं अपने वेतन की मांग को लेकर काफी दिनों से आंदोलन कर रही है. इसको लेकर वे लोग रांची में आंदोलन करने जा रहे थे कि रास्ते में ही उनको रोक दिया गया. पुलिसवालों ने आंदोलन करने जा रही महिलाओं को रोक दिया और उन पर लाठियां बरसायी.



