जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर के सोनारी निवासी आदिराज मित्रा ने श्रीलंका में आयोजित कॉमनवेल्थ युथ चैस चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए. इसमें ब्लिट्ज में गोल्ड मेडल, रैपिड में सिल्वर मेडल और क्लासिकल शतरंज में ब्रॉन्ज मेडल शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)
इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ आदिराज ने भारत, झारखंड और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) का नाम गौरवान्वित किया है. इससे पहले वर्ष 2025 में आदिराज ने मलेशिया में आयोजित कॉमनवेल्थ युथ चैस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था.. अब वह झारखंड के पहले शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2 गोल्ड मेडल, 1 सिल्वर मेडल और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीतने का ऐतिहासिक कारनामा किया है. (नीचे भी पढ़ें)
अपनी मेहनत, समर्पण और शानदार प्रदर्शन के माध्यम से आदिराज मित्रा ने भारत, झारखंड और पूर्वी सिंहभूम का नाम वैश्विक शतरंज मंच पर रोशन किया है. आदिराज मित्रा को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं लोगों ने दी है.






