
चाकुलिया : जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के गड़गड़िया पाड़ा निवासी भोलानाथ पाठक के तीन गाय और मुकुंद दास के दो गायों की चोरी बुधवार और गुरूवार की बीच रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. इस संबंध में दोनों ग्रामीणों ने थाना में सनहा दर्ज कराया है. भोलानाथ पाठक और मुकुंद दास ने बताया कि रोजाना कि तरह बुधवार की रात भी सभी गाय खटाल में बंधी थी. देर रात्रि में अज्ञात चोरों ने खटाल का प्रवेश कर खूंटा से बंधी गाय की रस्सी काटकर गाय की चोरी कर चलते बने. दोनों खटाल मालिकों ने बताया कि गाय की चोरी होने से हजारों रुपये का नुकसान पहुंचा है. वैसे हाल के दिनों में गौपालकों की मुश्किलें इस तरह की समस्याओं से काफी ज्यादा बढ़ी हुई है. इसको लेकर लोगों ने पुुलिस से भी गुहार लगायी है कि ऐसे चोरों पर नकेल कसा जाये, लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है.







