
रांची/दुमका : झारखंड में महिलाएं और लड़कियों के साथ लगातार बलात्कार हो रहा है. रविवार को जहां रांची में मांडर में 13 साल की छात्रा के साथ 7 लड़कों ने गैंगरेप किया था, जिसमें से कुछेक लड़कों को पुलिस ने जेल भेज दिया था, लेकिन इसके बावजूद यह मसला नहीं रुका. अब झारखंड की उपराजधानी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूरे सोरेन परिवार की कर्मभूमि दुमका में गैंगरेप हुआ है. 14 साल की लड़की दुमका में मेला देखने गयी थी. घर वापस लौटते वक्त 10 लड़कों ने गैंगरेप किया. सोमवार को यह मामला सामने आया, जब रात से गायब लड़की सुबह बदहवास होकर घर लौटी. बताया जाता है कि उक्त लड़की के साथ जानवरों की तरह की हरकत की है, जिसके बाद से उसकी हालत खराब है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दूसरी ओर, बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र के घोइंचाटोला में 19 साल की एक लड़की को निर्वस्त्र करके गांव वालों ने घुमाया. घर रसे घसीटकर लाकर युवती को कुछ लोगों ने कपड़ा को उतरवाकर उसको पीटा. 27 अगस्त की रात की घटना थी, जिसका खुलासा तब हुआ, जब उसका वीडियो वायरल हुआ. बताया जा रहा कि महिला का अनैतिक संबंध किसी व्यक्ति के साथ था, जिसकी वजह से उसकी इस तरह से पिटाई की गई है. इससे स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है. पीड़िता ने दो महिला और तीन पुरुष पर निर्वस्त्र कर पिटाई का आरोप लगाया है.




