रांची : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की सत्र 2025-27 कार्यसमिति सदस्यों की प्रथम बैठक आगामी 31 अगस्त, रविवार को सुबह 11 बजे से पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में रीवा रिसोर्ट एंड बैंक्वेट हॉल, मानगो में आयोजित होने जा रही है. झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री विनोद कुमार जैन ने बताया कि इस बैठक में अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल द्वारा स्वागत एवं संबोधन, महामंत्री का प्रतिवेदन, प्रांतीय व प्रमंडलीय उपाध्यक्ष व मंत्री की रिपोर्ट, पूर्व प्रांतीय अध्यक्षों के उद्गार, संविधान संशोधन पर विचार, ट्रस्ट द्वारा लिए गए झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के नये कार्यालय पर विचार, सदस्यता विस्तार पर चर्चा, आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन की परिचर्चा, नई उमंग प्रांतीय अधिवेशन की रिपोर्ट तथा मारवाड़ी सम्मेलन के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय किये जाएंगे. प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने उक्त जानकारी देते हुए ने बताया कि कार्यसमिति के सभी सदस्यों से बैठक में शामिल होने का आग्रह किया गया है.












