
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित अमल संघ में इंटक के बैनर तले यूथ इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री संजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में असंगठित मजदूरों का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद को श्रद्धासुमन अर्पित की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में इंटक के राष्ट्रीय वरीय सचिव राकेश्वर पांडेय, विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता अजय सिंह उपस्थित थे। कार्यकर्ता सम्मेलन में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए झारखण्ड असंगठित श्रमिक यूनियन का गठन किया गया।

मौके पर उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से हाथ उठाकर राकेश्वर पांडेय को अध्यक्ष व संजीव श्रीवास्तव को महामंत्री चुना। इसके उपरांत उपस्थित लोगों ने यूनियन का निबंधन कराने व कमिटी बनाने के लिए अध्यक्ष- महामंत्री को अधीकृत किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राकेश्वर पांडेय ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की समस्याओं के निराकरण के लिए मजबूत नेतृत्व प्रदान करने की आवश्यकता है। इस यूनियन के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के हको की लड़ाई लड़ी जाएगी। अजय सिंह ने कहा कि मजदूरों के आंदोलन के लिए मैं सदैव खड़ा हूँ। संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि जल्द ही यूनियन की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा व यूनियन के बैनर तले राज्य में न्यूनतम मजदूरी को लागू करने के लिए आंदोलन किया जाएगा व मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन से भी मिलकर झारखण्ड में न्यूनतम मजदूरी को लागू करने की मांग की जाएगी। सम्मेलन को टिनप्लेट यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट परविंदर सिंह सोहल, परितोष सिंह, विजय यादव, टीआरएफ यूनियन के महामंत्री संजय झा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजीव रंजन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में एलबी सिंह, आशीष मुखी, पवन तिवारी, गोपाल यादव, संजय पांडेय, अमृत झा, नीलेश कुमार, त्रिनाथ मुखी, अखिलेश मुखी, विजय डे, बिजेंद्र साहू, बिजय पाठक, धीरज शर्मा, बिजय सिंह, गणेश राव, पार्थो सारथी, अभिषेक मुखी, विवेक ठाकुर, मृत्युंजय कामत, संतोष कुमार सहित सैकड़ों युवा व महिलाएं उपस्थित थे।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन आशीष मुखी ने किया।







