रांची : देश की अग्रणी मोबिलिटी सर्विस कंपनी ऊबर ने आज रांची में अपने लोकप्रिय प्रोडक्ट ऊबर ऑटो का औपचारिक लांच किया. इसके साथ ही रांची अब उन भारतीय शहरों की सूची में शामिल हो गया है, जहां लोग ऐप के ज़रिए ऑटो रिक्शा की बुकिंग कर सकेंगे. ऊबर ऑटो राइडरों को सस्ती, सुविधाजनक और भरोसेमंद परिवहन सेवा उपलब्ध कराएगा. ऊबर ऐप से ऑटो बुक करने वाले यूज़र्स को किराये का अनुमान, 24/7 सेफ्टी सपोर्ट, लाइव लोकेशन ट्रैकिंग और ट्रिप डीटेल्स शेयर करने जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी. शहर में पहले से मौजूद ऊबर मोटो और ऊबर गो सेवाओं को यूज़र्स ने खूब पसंद किया है. अब इन विकल्पों के साथ ऊबर ऑटो भी उपलब्ध रहेगा। कंपनी का कहना है कि यह सेवा खास तौर पर रांची जैसे तेजी से बढ़ते शहर में मोबिलिटी की जरूरतों को देखते हुए शुरू की गई है. (नीचे भी पढ़ें)
लांच के मौके पर ऊबर इंडिया साउथ एशिया के डायरेक्टर – कंज्यूमर एंड ग्रोथ, शिवा शैलेन्द्रन ने कहा कि रांची प्राकृतिक खूबसूरती और शहरी विकास का अद्भुत मेल है. अब ऊबर ऑटो की उपलब्धता से रांची के स्थानीय लोग और पर्यटक, दोनों, परिवहन के एक सुविधाजनक और किफायती साधन का लाभ उठा सकेंगे. साथ ही स्थानीय ड्राइवर-पार्टनर्स के लिए कमाई के नए अवसर भी पैदा होंगे. ऊबर ऑटो का इस्तेमाल के लिए पहले ऐप डाउनलोड करें, ऐप स्टोर या गूगल प्ले से ऊबर ऐप डाउनलोड करें. ऐप में गंतव्य डालें और ऑटो विकल्प चुनें. इसके बाद राइड का आनंद लें ड्राइवर की जानकारी और लाइव लोकेशन ट्रैक करें. रांची में इस लांच के साथ ऊबर ने अपनी मोबिलिटी सेवाओं का दायरा और मजबूत किया है। यह सेवा रांची में आज से ही उपलब्ध है.



