
जमशेदपुर : वैश्य एकता मंच झारखंड का जल्द वेवसाइट लांच होने जा रहा है. इसको लेकर तैयारी की जा रही है. वर्ष 2004 में वैश्य एकता मंच का गठन के बाद से अब तक कई उतार-चढ़ाव के साथ सामाजिक क्षेत्र में काम करते आ रहे हैं. समय के बदलाव के साथ संस्था को नई सोच से आगे चलने का प्रयास किया जा रहा है. दो माह पूर्व झारखंड प्रदेश कमेटी के विस्तार व जिला कमिटी घोषित होने के बाद संगठन के कार्य प्रणाली में बदलाव आया है. वैश्य एकता मंच पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी द्वारा बाकी बचे मंडल कमिटी की घोषणा जल्द होगी. आने वाले दिन में किए जाने वाले कार्यक्रम समेत अन्य जानकारी वैश्य एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद और हलधर नारायण शाह ने संयुक्त रुप से संवाददाता सम्मेलन में दी. इस मौके पर प्रदेश महासचिव श्रीकांत देव, जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद जयसवाल, महासचिव राजकुमार साह, राजेश्वर साहू, उपाध्यक्ष किशोर साहू, सचिव संजीत चौरसिया, महिला जिलाध्यक्ष जया साहू, युवा जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद, प्रेस प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी विकास साहू, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, जितेंद्र साहू, मनोज भगत, संजीव शर्मा, बंटी गुप्ता एवं अन्य उपस्थित थे.
तय कार्यक्रम के तहत वैश्य एकता मंच जल्द अपना वेवसाइट लांच करने जा रहा है. वैश्य एकता महिला मंच तथा वैश्य एकता युवा मंच जिलाध्यक्ष द्वारा जल्द मंडल स्तर तक मंडल कमिटी का गठन करना है. मंच के माध्यम से वैश्य समाज के विभिन्न सहजातियों को संगठन से जोड़ने का सकारात्मक प्रयास करने का फैसला लिया गया. संगठन के सशक्तिकरण के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. पूर्वी सिंहभूम की संम्पूर्ण जिला कमिटी बनने के पश्चात प्रदेश के अन्य जिलों की ओर रुख किया जाएगा. इन लोगों ने बताया कि निर्धन व मेधावी बच्चों की पढ़ाई में सहयोग के लिए मंच आगे बढ़कर मदद करेगा. जाति प्रमाण पत्र एवं आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने की दिशा में बंद व्यवस्था को चालू करने का सार्थक प्रयास होगा.




