
जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई का विस्तार सोमवार को सोनारी, ईस्ट लेआउट रोड में किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वीरांगना की अंतरराष्ट्रीय महासचिव भारती सिंह द्वारा आशियाना सनसिटी निवासी सुनंदा सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला वीरांगना का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया. स्नातकोत्तर विज्ञान और बीएड की योग्यता रखने वाली सुनंदा सिंह समाजसेवा से भी जुड़ी रही हैं. दूसरे मनोनयन के तहत मानगो सृजनी अपार्टमेंट निवासी खुशबु सिंह को प्रोन्नति देकर उन्हें पूर्वी सिंहभूम की जिला का जनसंपर्क सचिव मनोनीत किया गया. बी कॉम आनर्स और बीएड की योग्यता रखने वाली खुशबू सिंह संगठन में लंबे समय से जुड़ी रही हैं. आयोजन में मुख्य अतिथि भारती सिंह ने दोनों नवमनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत करते हुए यह विश्वास प्रकट किया कि नए पद पर दोनों पदाधिकारी संगठन और समाज के लिए और बेहतर ढंग से कार्य करेंगी. इस मौके पर झारखंड प्रदेश वीरांगना की कार्यालय प्रभारी सीमा सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष नीलम सिंह और जिला उपाध्यक्ष रजनी सिंह भी उपस्थित थी.





