
रांची : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से शुरू होने वाला है. शुक्रवार से शुरू होने वाले इस मानसून सत्र को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी है. सरकार की ओर से सारे विभागों के उच्चाधिकारियों और हर जिले के अधिकारियों को सख्त आदेश दे दिया है कि सत्र के दौरान पूरी तरह अलर्ट रहे और सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तत्पर रहे. इस कड़ी में बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने सर्वदलीय बैठक की. (नीचे भी पढ़ें)
इस बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता और संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, राजद विधायक सह मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक सरयू राय, कमलेश सिंह लंबोदर महतो और अमित यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी यहां मौजूद थे. लेकिन इस बैठक में भाजपा के विधायक या कोई भी प्रतिनिधि शामिल नहीं हुए. गौरतलब है कि भाजपा विधायक के नेता बाबूलाल मरांडी को मान्यता नहीं देने के कारण विधानसभा अध्यक्ष का विरोध कर रहे है और इसी विरोध को जारी रखते हुए भाजपा ने एक बार फिर से अपनी मंशा को जाहिर कर दिया है कि वे लोग तल्ख रवैया के साथ एक बार फिर से विधानसभा की कार्रवाई के दौरान मौजूद रहेंगे. इसको लेकर अब तैयारी विपक्ष के लोग भी कर रहे है. भाजपा ने भी इसको लेकर बैठक बुलायी है.














