
रांची : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 18 से 22 सितंबर के बीच आहूत की गयी है. इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसको लेकर झारखंड सरकार के समक्ष संवैधानिक बाध्यता और प्रावधान थी कि हर हाल में 23 सितंबर के पहले ही विधानसभा सत्र बुलाना था. इसको लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड के संसदीय कार्य मंत्री आलमगीन आलम ने बैठक की, जिसके बाद संसदीय कार्य मंत्री ने जानकारी दी कि विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर कैबिनेट और सीएम की स्वीकृति मिलने के बाद राज्यपाल के पास भेजा जायेगा. राज्यपाल की सहमति के बाद सत्र बुलाया जायेगा. इसके तहत 18 से 22 सितंबर तक सत्र आयोजित होगी, जिसमें सिर्फ तीन दिन ही काम हो सकेगा. 18 सितंबर, 21 सितंबर और 22 सितंबर को आहूत की गयी जबकि 19 और 20 सितंबर को अवकाश रहेगा क्योंकि एक दिन शनिवार है और दूसरे दिन रविवार है. आपको बता दे कि लॉकडाउन लागू होने के कारण झारखंड विधानसभा का बजट सत्र का समापन बीच में ही कर दिया गया था. बजट सत्र को समाप्त पहले ही कर दिया गया था. अब हर हाल में 23 सितंबर तक विधानसभा सत्र झारखंड सरकार को बुलाना होगा क्योंकि यह संवैधानिक जरूरत और बाध्यता भी है. सत्र के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और विधायकों को बैठने तक की व्यवस्था पर अलग से चर्चा की जायेगी.





