जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बिरसानगर जोन नंबर 10 आजाद पथ निवासी विलियम तिग्गा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस नेे शव को कब्जे में लेकर कोरोना टेस्च कराया जिसमें मृतक नेगेटिव पाया गया. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के संबंध में सिदगोड़ा थाना में मृतक की पत्नी प्रमिला तिग्गा के बयान पर आस्वभाविक मौत का मामला दर्ज कराया गया है. प्रमिला ने बताया कि विलियम बिजली मिस्त्री का काम करता था. वह अक्सर शराब के नशे में झगड़ा किया करता था. मंगलवार की रात भी उसने मारपीट की और घर से भगा दिया. सुबह जब वह घर आई तो घर अंदर से बंद पाया. काफी देर तक आवाज लगाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने दरवाजा ताड़ा तो विलियम को पंखे से लटकता पाया. विलियम अपने पीछे पत्नी औऱ एक बेटे को छोड़ गया.

आदित्यपुर में बैटरी चोरी के मामले का खुलासा
सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस ने ट्रेलर से बैटरी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए सूरज गागराई और सुनील पूर्ति नामक चोरों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने इनकी स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर चोरी का बैटरी बरामद कर लिया है. बताया जाता है कि मंगलवार को आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया निवासी सुरेंद्र कुमार ने अपने ट्रेलर से बैटरी चोरी की शिकायत आदित्यपुर थाने में दर्ज करायी थी. फिलहाल आदित्यपुर थाना पुलिस दोनों आरोपियों के अपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है.
आमदा ओपी रेल पटरी पर कटने से एक की मौत
सरायकेला-खरसावां जिला के आमदा ओपी अंतर्गत रेल पटरी पर कटने एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई. उस महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसमौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच में जुटी हुई है.




