रांची : झारखंड विधानसभा सभा-सचिवालय के पदाधिकारी और उप सचिव के पद पर कार्यरत कमलेश कुमार दीक्षित का 17 सितंबर को असामयिक निधन हो गया. उनके पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिये झारखंड विधानसभा लाया गया. अध्यक्ष झारखंड विधानसभा रबींद्रनाथ महतो, विधायक सरयू राय, विधायक रामचंद्र सिंह, विधायक राज सिन्हा, तथा विधानसभा के अधिकारियों व कर्मियों ने पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया. स्व० कमलेश कुमार दीक्षित का जन्म 9 फरवरी 1971 को बिहार के बेगुसराय के जीतपुर गांव में हुआ था.( नीचे भी पढ़े)
उन्होंने 1 सितंबर को बिहार विधान सभा में चुर्यालिपिक के पद पर अपनी सेवा की शुरूआत की और कैडर विभाजन के पश्चात् वे झारखण्ड विधान सभा में योगदान दिये थे. प्रभारी सचिव माणिक लाल हेम्ॿम विधानसभा सचिवालय के अधिकारीयों कर्मियों एवं उनके परिजनों को संबोधित करते हुए शोक संदेश में कहा कि उनकी कर्त्तव्यनिष्ठा, मृदुभाषी व्यवहार एवं कार्य कुशलता के लिए सभा सचिवालय परिवार उन्हें सदैव याद रखेगा. ईश्वर उनकी पुण्यात्मा को अपने श्री-चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को दुख सहने का आत्मबल प्रदान करें. दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई.



