रांची : झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से प्रारंभ होगी जो 23 दिसंबर को समाप्त होगी. इस सत्र में हेमंत सरकार द्वारा दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा. सत्र के पहले दिन शपथ ग्रहण, दूसरे दिन प्रश्नकाल होगा. गौरतलब है कि झारखंड में सियासी को लेकर इस वक्त हलचल मची हुई है. जिसमें साहिबगंज में हुए एक हजार करोड़ रुपये के अवैध खनन मामले में ईडी की कार्रवाई का सामना कर रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए हंगामे का सत्र हो सकता है. इसमें विपक्ष अपने मुद्दा उठा सकते है. केवल यही नहीं विपक्ष द्वारा भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था समेत बिजली संकट पर भी सरकार को घेरा जा सकता है. वहीं इससे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में हंगामे की पूरी संभावना है. शीतकालीन सत्र में झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है. वहीं इससे पहले मंत्रिपरिषद की बैठक में मानसून सत्र के सत्रावसान के प्रस्ताव को मंजूर मिली थी, जो राजभवन भेजा गया था. उस दौरान 5 सितंबर और 11 नवंबर को विस्तारित सत्र बुलाए गए थे.



