रांची / जमशेदपुर : कोल्हान समेत पूरे झारखंड में बारिश के साथ नवरात्रि की शुरुआत हुई है, जहां सोमवार को पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, सरायकेला खरसावां और पश्चिम सिंहभूम में जमकर बारिश हुई है. वहीं अन्य जिलों में बादल छाये रहे और बूंदाबांदी के आसार है. यही हाल जमशेदपुर समेत कोल्हान का रहा. जहां सुबह से धूप छांव की स्थिति बनी हुई थी और करीब 1 बजे के बाद गरज के साथ जमकर बारिश हुई. मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा. इस दौरान 22 से 27 सितंबर से तक बारिश का येलो अलर्ट जारी है. यह अलर्ट लगभग सभी जिलों के लिए है. (नीचे भी पढ़ें)
23 सितंबर को इन जिलों में येलो अलर्ट – 23 सितंबर को राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम सरायकेला खरसावां और सिमडेगा में बारिश का अलर्ट है. इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.
7 जिलों में 24 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट – मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार राज्य के गुमला, रांची, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभू, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में बारिश का अलर्ट है.
6 जिलों में 25 सितंबर को अलर्ट – गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में 25 सितंबर को बारिश का अलर्ट है.











