
जमशेदपुर : जमशेदपुर में लगातार एक हफ्ते से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा. वहीं धनबाद होते हुए मानसून झारखंड में प्रवेश कर चुका है. इसे लेकर मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक 16 से 18 जून तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. लगभग सभी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान वज्रपात होने की संभावना है. इसलिए मौसम खराब होते ही सुरक्षित स्थानों पर शरण लें. पेड़ के नीचे या खेतों में न जायें. किसान खुले मैदान में न जायें. मवेशी जानवरों को न चराएं. जमशेदपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा. इसी के साथ 5.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई.




